BNP NEWS DESK। Indian Industries Association विनायक प्लाजा, मलदहिया स्थित सभागार में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), वाराणसी चैप्टर द्वारा एक महत्वपूर्ण ‘मंथन’ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उद्यमियों के समक्ष आ रही गंभीर समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जिसमें प्रमुख विषय पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा चालू माह के बिजली बिलों में अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट जोड़कर भेजा जाना रहा।
सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इस समय कठिन दौर से गुजर रहे
Indian Industries Association बैठक को संबोधित करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इकाइयां पहले से ही कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) की भारी कमी, बाजार में घटती मांग और ईंधन व कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों से जूझ रही हैं।
ऐसे समय में जब उद्योगों का कैश फ्लो न्यूनतम स्तर पर है, विद्युत विभाग द्वारा अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट की यह अनुचित मांग सूक्ष्म व लघु उद्योगों के अस्तित्व को पूरी तरह संकट में डाल देगी।
सिक्योरिटी डिपॉजिट में वृद्धि का कड़ा विरोध करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजेश भाटिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें (टैरिफ) नहीं बढ़ी हैं, ऐसे में सिक्योरिटी डिपॉजिट बढ़ाने का कोई वित्तीय या तार्किक आधार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पिछले 5 वर्षों से जमा सिक्योरिटी डिपॉजिट बिलों के लिए पर्याप्त था, तो अब अचानक इसमें कमी कैसे आ गई।
सिक्योरिटी डिपॉजिट में बढ़ोतरी
आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा ने कहा कि वर्ष 2025 के संशोधित कॉस्ट डेटा बुक के माध्यम से सिक्योरिटी डिपॉजिट में यह बढ़ोतरी बिना किसी खुली जनसुनवाई और औद्योगिक हितधारकों से विचार-विमर्श किए एकतरफा रूप से लागू कर दी गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। Indian Industries Association
आईआईए इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ कमेटी के को चेयरमैन मनीष कटारिया ने सदस्यों को नए नियमों के तहत सिक्योरिटी डिपॉजिट में की गई भारी वृद्धि के आंकड़ों से अवगत कराया:
LMV-6 श्रेणी (Small and Medium Power): सिक्योरिटी डिपॉजिट को ₹1,350 प्रति kW से बढ़ाकर ₹2,000 प्रति kW कर दिया गया है (लगभग 48% की वृद्धि)।
HV-2 श्रेणी (Large and Heavy Power): सिक्योरिटी डिपॉजिट को ₹2,200 प्रति kVA से बढ़ाकर ₹3,500 प्रति kVA कर दिया गया है (लगभग 59% की भारी वृद्धि)।
बैठक में IIA वाराणसी चैप्टर के चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने लखनऊ में आगामी 18 से 20 सितंबर तक IIA द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘इंडिया फूड एक्सपो’ की तैयारियों एवं प्रगति की जानकारी भी साझा की।
बैठक का संचालन नीरज पारिख ने किया। बैठक में प्रशांत अग्रवाल, राहुल मेहता, उमंग गुप्ता, अजय जायसवाल, बीएन दुबे सहित कई प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट की मांग को तत्काल वापस लेने की मांग की। Indian Industries Association













Discussion about this post