BNP NEWS DESK। Dev Diwali वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में आगामी गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मंडलायुक्त ने बताया कि गंगा महोत्सव 20 से 23 नवंबर तथा 24 नवंबर को देव दीपावली होगी।
Dev Diwali आयोजन को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने कहा कि गंगा महोत्सव का आयोजन राजघाट और नमो घाट पर होगा।
बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव, सचिव विकास प्राधिकरण वेद प्रकाश, एडीएम सिटी राजेश कुमार, एडीएम प्रोटोकाल विनय सिंह आदि रहे। Dev Diwali
















Discussion about this post