भाजपा में पूंजीपतियों की जय-जय, गरीब- बेराेजगारों के लिए जगह नहीं : राहुल गांधी

SHARE:

Rahul Gandhi

BNP NEWS DESK। Rahul Gandhi कांग्रेस के पूर्व महासचिव व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों की जय-जय है। गरीब, किसान, बेराेजगारों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।

Rahul Gandhi   जनता महंगाई से त्रस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, लेकिन यह कहीं चर्चा में नहीं। कांग्रेस आपकी आवाज बनेगी। कांग्रेस धनबल के बूते नहीं, जनबल के बूते जनमानस की लड़ाई लड़ेगी। राहुल गांधी ने कहा कि नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान ढूढ़ने के लिए दूसरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत की गई है। यह यात्रा मणिपुर से महाराष्ट्र तक चलेगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को प्रवेश के दौरान राहुल चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से सवाल किया कि अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा आप सब ने देखी होगी। इसमें कोई किसान, कोई गरीब दिखा। जनता ने जवाब दिया नहीं। अंबानी दिखे, अदाणी दिखे, अमिताभ बच्चन, अभिषेक, एश्वर्या दिखीं। जनता ने जवाब दिया, हां।

कंट्रेक्ट लेबर का रास्ता खुला है, बेरोजगारी का रास्ता खुला है

राहुल ने कहा कि कहा यह सरकार गरीबों की नहीं पूंजीपतियों की है। सच्चाई यही है कि हिंदुस्तान में गरीब लोगों के लिए मजदूरी का रास्ता खुला है। कंट्रेक्ट लेबर का रास्ता खुला है, बेरोजगारी का रास्ता खुला है। आप, अरबपति हो, मोदी जी के मित्र हो तो जो चाहिए ले लो, जमीन ले लो, एयरपोर्ट ले लो..

देश में दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक प्रतिशत वाले में जहां बल्ले-बल्ले करते अमिताभ दिखेंगे तो वहीं क्रिकेट दिखेगा, गरीब नहीं दिखेगा। हम इसीलिए न्याय की बात करते हैं। इस यात्रा में हम भाषण नहीं देते, आपसे बात करते हैं। आप अपनी बात खुल कर रखिए, हम आपसे सीखेंगे, इसके बाद हम अपनी बात रखेंगे।

विचारधारा की लड़ाई है। बेरोजगारी व महंगाई व सामाजिक न्याय की लड़ाई है। अन्याय के खिलाफ इंडिया गठबंधन व आमजनता एक हो जाए। यात्रा में न्याय इसलिए जोड़ा है कि हम न्याय चाहते है, जनजन को जोड़ना चाहते है। राहुल जनसभा के बाद सैयदराजा में शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, महासचिव व यात्रा के संयोजक जयराम रमेश, कन्हैया कुमार, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन सीपी राय, प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह के अलावा सीपीआइ के नेता समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पड़ाव पर रात्रि विश्राम, गोलगड्डा से निकलेगी यात्रा

राहुल गांधी शुक्रवार को अवधूत भगवान राम के साधना स्थली चंदौली के पड़ाव पर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन शनिवार को सुबह आठ बजे गोलगड्डा से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा विश्वेश्वरगंज होते हुए गोदौलिया पहुंचेगी। राहुल श्रीकाशी विश्वनाथधाम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

इसके बाद गोदौलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल समेत कई आइएनडीआइए के अन्य नेता भी शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा यहां से मंडुवाडीह होते हुए भदोही जनपद में दोपहर बाद प्रस्थान करेगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather