• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन

आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन

BNPNEWS by BNPNEWS
February 12, 2022
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
ipl 2025

छात्रों की उपस्थिति 80 प्रतिशत तक लाने को चलेगा अभियान

13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्हें मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रूपये में फिर खरीदा ।

भारत के इस युवा खिलाड़ी के लिये मुंबई और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त होड़ लगी जिसमें मुंबई ने बाजी मारी । ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ रूपये था ।

युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सत्र से पहले रिकॉर्ड 16 करोड़ रूपये में खरीदा था । इससे एक साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें 14 करोड़ रूपये में खरीदा ।

आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16 . 25 करोड़ रूपये में खरीदा था जबकि उनका बेसप्राइज 75 लाख रूपये था । मौरिस ने उस सत्र में 11 मैचों में 15 विकेट लिये लेकिन बल्ले से कमाल नहीं कर सके ।

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2020 में 15 . 5 करोड़ रूपये में खरीदा था जिसे इस नीलामी में साढे सात करोड़ रूपये में फिर खरीदा । न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन को आरसीबी ने 2021 में 15 करोड़ रूपये में और इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 2017 में 14.5 करोड़ रूपये में खरीदा था ।

केकेआर ने श्रेयस अय्यर को 12 . 25 करोड़ रूपये में खरीदा

भारत के स्टायलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के पहले दिन शनिवार को टीमों में अपेक्षा के अनुरूप काफी होड़ रही और आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा ।

भारत के तेज गेंदबाज और पिछले आईपीएल सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने फिर 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीद लिया है ।

केकेआर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी सात करोड़ 25 लाख रूपये में फिर खरीदा जबकि पिछली बार वह 15 करोड़ रूपये में बिके थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । वहीं भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी पंजाब ने आठ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीद लिया ।

अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रूपये में और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आठ करोड़ रूपये में खरीदा । भारत के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने पौने आठ करोड़ रूपये में खरीदा ।

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने पौने सात करोड़ रूपये में और क्विंटोन डिकॉक को लखनऊ जाइंट्स ने इसी दाम पर खरीदा । आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । वहीं दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सात करोड़ रूपये में खरीदा ।

टी20 विशेषज्ञ वेस्टइंडीज के हरफनमौला जैसन होल्डर को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पौने नौ करोड़ में और शिमरोन हेटमायेर को राजस्थान रॉयल्स ने साढे आठ करोड़ रूपये में खरीदा ।

अय्यर के आने से शाहरूख खान की केकेआर टीम की कप्तानी की समस्या भी हल होती नजर आ रही है । केकेआर ने टी20 विशेषज्ञ नीतिश राणा को भी आठ करोड़ रूपये में खरीदा । कमिंस के बारे में केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा ,‘‘ हमें इस दाम पर उसे खरीदने की खुशी है ।हमने सोचा था कि उसकी कीमत बहुत ऊपर जायेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले ही दौर में कमिंस और अय्यर को लेने से हम खुश है । जहां तक कप्तानी का सवाल है तो यह फैसला कोच और टीम प्रबंधन का होगा । उम्मीद है कि वे सही फैसला लेंगे ।’’

वहीं पंजाब किंग्स के सह मालिक मोहित बर्मन ने कहा ,‘‘ अगर आपको लगता है कि शिखर धवन गेम चेंजर नहीं हैं तो आप गलती कर रहे हैं । वह शानदार खिलाड़ी हैं । उसके आंकड़े और फिटनेस का स्तर देखिये तो वह बेहतरीन खिलाड़ी है ।’’

खराब फॉर्म से जूझ रहे मनीष पांडे को चार करोड़ 60 लाख रूपये में खरीदा । चेन्नई सुपर किंग्स ने एम एस धोनी के विश्वस्त ड्वेन ब्रावो को चार करोड़ 40 लाख रूपये और रॉबिन उथप्पा को दो करोड़ रूपये में खरीदा । लखनऊ टीम ने दीपक हुड्डा को पौने छह करोड़ रूपये में खरीदा ।

आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला ।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cricketer Akash Deep
खेल

अक्षिता के साथ परिणय सूत्र में बंधे क्रिकेटर आकाशदीप

June 25, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

FIFA World Cup 2026 में सबसे छोटा देश कुरासाओ

June 16, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया

June 11, 2026
Next Post
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र वेबसाइट पर देख सकते परीक्षा की समय सारणी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र वेबसाइट पर देख सकते परीक्षा की समय सारणी

चुनावी राज्‍यों में प्रचार रैली और रोड शो प्रतिबंधित हो सकते हैं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कर रहा मंथन

यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए सोमवार को होगा मतदान

केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय का दावा, यूपी में फिर बन रही बीजेपी सरकार

केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय का दावा, यूपी में फिर बन रही बीजेपी सरकार

Discussion about this post

Recommended

Ramotsav 2024

अयोध्या में आम श्रद्धालु 23 जनवरी से ही कर सकेंगे रामलला के दर्शन

postcard

पोस्टकार्ड ने पूरा किया 154 साल का सफर

T20WC

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज T20WC 2022 से बाहर

Umesh Pal Murder Case

अतीक ने स्वीकारा, वर्चस्व की अदावत में कराया उमेश की हत्‍या

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?