• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home बात अपनी

आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाली सामग्री में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

वाराणसी में समीक्षा बैठक में बोले यूपी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति तथा मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

BNPNEWS by BNPNEWS
June 21, 2022
in बात अपनी
Reading Time: 1 min read
0
आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाली सामग्री में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

17
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर किये जाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है। हर घर नल योजना अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के बाद जल निगम द्वारा सड़कों का समुचित मरम्मत न कराए जाने की विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं डॉ अवधेश सिंह द्वारा शिकायत किए जाने पर जलनिगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यदायी को हिदायत दी जाय, कि पाइप लाइन बिछाने के पश्चात सड़क की मरम्मत अवश्य करा दें।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। नगर निगम में सम्मिलित 84 ग्राम सभाओं में अवस्थापना सुविधाओं के अभाव के साथ ही समुचित साफ-सफाई न होने की जानकारी पर उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि इन ग्राम सभाओं में अनप्लांट कार्य न करें, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग न होने पाए। नगवा घाट पर बने एसटीपी में रमन्ना से ट्रीटमेंट होकर आने वाले जल के संबंध में शिकायत की गई कि बिना शोधित किए ही पानी पास कर दिया जा रहा है।

जल निगम के अभियंताओं ने एसटीपी का क्षमता वृद्धि किए जाने की जानकारी दी। जिस पर मंत्री ने डीपीआर तैयार कर उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया और निर्देशित किया कि बगैर शोधित जल कतई पास न किया जाए। गोवंश आश्रय स्थलों पर निराश्रित गोवंशो के खानपान व रहने आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि शासन स्तर से उपलब्ध कराए जा रहे धनराशि से व्यवस्था की अतिरिक्त गांववासियों से भी इसके लिए सहयोग प्राप्त किया जाए। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और जहां भी जर्जर एवं लटकते विद्युत तार हो, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विद्युत विभाग के कतिपय जेई द्वारा अवैध रूप से धन उगाही किए जाने की जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कमिश्नर एवं जिलाधिकारी को प्रकरण को देखने तथा श्रीखंडपुर में 10 साल व एक अन्य ग्राम सभा मे 13 वर्ष से पड़े जेई को तत्काल हटाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि शासन की स्थानांतरण नीति का शत-प्रतिशत का पालन सुनिश्चित किया जाए। विद्युत विभाग के एकमुश्त समाधान योजना का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से न हो पाने की जानकारी पर उन्होंने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि एकमुश्त समाधान योजना आम जनमानस को जानकारी न होने के कारण फ्लॉप हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं जानकारी में सड़क निर्माण से संबंधित कार्ययोजना बनाएं।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद अवश्य सुनिश्चित करें। वृद्धा, विधवा एवं विकलांग आदि पेंशन योजनाओं की प्रगति की जानकारी के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशन का लाभ अपात्र व्यक्ति को किसी भी दशा में नहीं मिलनी चाहिए, किंतु कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहने पाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पेंशनवार पात्रों की सूची बनवाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों से प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाए कि संबंधित ग्राम सभा में कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन योजना से वंचित नहीं है और यदि सत्यापन के दौरान ग्राम सभा मे पात्र व्यक्ति मिला जिसे पेंशन की सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है तो संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सेवायोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार मेला का आयोजन सुनिश्चित करें तथा मेला से पूर्व उस क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कराएं।

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टरों द्वारा बाहर से महंगी दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जवाब तलब करते हो फिर कड़ी हिदायत दी कि ऐसे डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाए तथा बहुत इमरजेंसी न होने पर बाहर से किसी भी दशा में दवाई न लिखी जाए। उन्होंने आयुष्मान योजना अंतर्गत गोल्डन कार्ड सभी पात्र परिवार का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र परिवार इससे वंचित न रहने पाए। मिड डे मील योजना अंतर्गत विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर दिए जा रहे पौष्टिक आहार की गुणवत्ता पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं टी राम ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रायः उनके निरीक्षण में एक ही तरह की खाद्य सामग्री देखने को मिलती है, जो आपत्तिजनक है।

विभागीय अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप ही खाद्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। आंगनवाड़ी केंद्रों पर वितरित होने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सामग्री का वितरण सुचारू रूप से न होने एवं बड़े पैमाने पर अनियमितता होने की जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों ने केंद्रवार सामग्री की सूची उपलब्ध कराए जाने की मांग की, ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरण का सत्यापन कराया जा सके। मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सामग्री की सूची जनप्रतिनिधियों को प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराएं, जिससे सुचारू ढंग से वितरण सुनिश्चित कराया जा सके। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में धन उगाही किए जाने की जानकारी पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा को तलब करते हुए निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री का गरीबों के लिये यह अति महत्वाकांक्षी योजना है, किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसकी जांच कराकर के ऐसे लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का उन्होंने निर्देश दिया।
मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाया जाना है। उन्होंने कहा कुछ योजनाओं की प्रगति काफी अच्छी है, किंतु कतिपय योजनाओं में अभी भी सुधार की आवश्यकता है। शासन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति पूरी तरह गंभीर है, इस समय किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने शिकायत जनसुनवाई नियमित रूप से किए जाने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व आइजीआरएस के शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित कराए जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

अमृत सरोवर योजना अंतर्गत तालाबों का निर्माण सुंदरीकरण कराने तथा तालाबों पर हुए अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी टीम बनाकर युद्ध स्तर पर हटवाए। मंत्री जयवीर सिंह ने अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत अग्निवीरों के भर्ती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत माता की सेवा करने की मंशा रखने वाले नौजवानों के लिए अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने ऐसे नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने भविष्य का ध्यान रखें और किसी के बहकावे में कतई न में। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कोचिंग की भूमिका पर सवाल खड़े किए और कहा कि यही लोग नौजवानों को गुमराह किये हैं।
तत्पश्चात पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने वाराणसी में चल रहे पर्यटन विकास कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पर्यटन विभाग के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद के पर्यटन स्थल एवं परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रभारी मंत्री ने कहा की संस्कृतियों का परिचय पर्यटन के माध्यम से ही लहराता है। उन्होंने कहा कि कि पर्यटन से जुड़े उद्योग को प्रोत्साहित करने के साथ ही इससे जुड़े लोगों का समय-समय पर उत्साहवर्धन करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे वाराणसी शहर को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। इस शहर की प्राचीनता सैलानियों को अपनी ओर खींच ही लाता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी योजना बनाने से पहले जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श जरूर करें। ऐसी परियोजनाएं न बनाएं जिससे पैसे की बर्बादी हो। जो परियोजनाएं पूर्ण हो जाएं, उसका प्रचार प्रसार किया जा जिससे जनता को मालूम हो इस जगह पर्यटन स्थल है। उन्होंने कहा कि आंतरिक गलियों का सुधार एवं मरम्मत कार्य की कार्ययोजना शीघ्र तैयार कराकर सभी वार्डों के गलियों का मरम्मत कार्य कराकर सुंदरीकरण कराया जाएगा। सभी परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ सुनिश्चित करे। लंबित अधूरे पड़े परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराएं।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, विधायक पिंडरा डॉ अवधेश सिंह, विधायक अजगरा टी राम, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा नगर आयुक्त प्रणय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Terrorist Launchpad
बात अपनी

पाकिस्तान ने आपरेशन सीमा से 72 आतंकी लांचपैड हटाए : बीएसएफ

November 29, 2025
Plane Ticket
बात अपनी

बुकिंग के 48 घंटे के अंदर मुफ्त रद करा सकेंगे विमान टिकट

November 5, 2025
V-Mart
बात अपनी

V-Mart कैरी बैग ग्राहकों को भीतर नहीं ले जाने देता लगा जुर्माना

September 22, 2025
Next Post
President Election 2022: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, अटल सरकार में रह चुके हैं मंत्री

President Election 2022: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, अटल सरकार में रह चुके हैं मंत्री

 महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर संकट के बादल, मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात गए कई विधायक

 महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर संकट के बादल, मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात गए कई विधायक

राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कहा- भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक

राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कहा- भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक

Discussion about this post

Recommended

Raju Srivastava

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, ब्रेन हुआ डेड, दिल नहीं कर रहा काम

Bhool Bhulaiyaa 2 फिल्म की दिलचस्प कहानी और शूटिंग के दौरान हुए अनुभव को कार्तिक आर्यन ने किया साझा

Bhool Bhulaiyaa 2 फिल्म की दिलचस्प कहानी और शूटिंग के दौरान हुए अनुभव को कार्तिक आर्यन ने किया साझा

4 years ago
वाराणसी में 13 दिसंबर को क्रूज से विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के मुख्यमंत्रियों संग देखेंगे गंगा आरती

मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलायम के बयान ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ पर ली चुटकी, सरकारों की भूमिका अभिभावक की तरह

4 years ago
Naga Saint

नागा संन्यासियों के अध्यात्म की दमक से चमक उठी काशी

1 year ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?