IPL Mega Auction : 12 व 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से बेंगलुरु में होगा शुरू, 590 क्रिकेटर्स बनेंगे हिस्सा

SHARE:

ipl 2025

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने ऐलान किया है कि मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दो दिवसीय ऑक्शन के दौरान कुल 590 क्रिकेटर्स बोली का हिस्सा बनेंगे। ऑक्शन के लिए रजिस्टर हुए 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 7 खिलाड़ी असोसिएट देशों के हैं। 10 टीमों के भाग लेने के चलते आईपीएल के आगामी सीजन में 2011 वाला फॉर्मट वापस लौट आया है। आईपीएल 2022 में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच होंगे, जिसमें प्रत्येक टीम 7 घरेलू और 7 मैच बाहरी मैच खेलेगी। आईपीएल 2011 के सीजन में भी कुल 74 मुकाबलों का आयोजन हुआ था और सभी टीमों ने 14-14 लीग मुकाबले खेले थे।
आईपीएल 2022 का सीजन काफी रोमांचक रहने वाला है. इस बार आठ की बजाय 10 टीमें भाग ले रही हैं। आईपीएल की शुरुआत से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन आगामी 12 एवं 13 फरवरी को होना है। क्रिकेट फैंस के साथ-साथ सभी फ्रेंचाइजी टीमों को आईपीएल ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार है।
आईपीएल 2022 का आगाज मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकता और इसके मई के अंत तक चलने की संभावना है। अधिकांश टीम मालिकों ने इच्छा व्यक्त की है कि टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाए. बीसीसीआई भी 2022 के संस्करण को भारत में कराने के लिए उत्सुक है, लेकिन कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए बीसीसीआई प्लान-बी पर भी काम कर रही है। प्लान-बी के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल को साउथ अफ्रीका या यूएई या श्रीलंका में आयोजित कर सकता है। आईपीएल नीलामी से पहले बोर्ड के आईपीएल वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला लेने की उम्मीद है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather