भवन स्वामियों को गृहकर व जलकर का एकीकृत बिल

SHARE:

Varanasi Municipal Corporation

BNP NEWS DESK।   Varanasi Municipal Corporation  अब गृहकर के लिए नगर निगम तथा सीवर व जलकर के लिए अलग-अलग कार्यालयों में दौड़ नहीं लगानी होगी। गृहकर व जलकर का बिल अब एक होगा। नगर निगम अप्रैल से दोनों विभागों का बिल का एक साथ जारी करेगा। इसके लिए निगम 1.32 लाख भवन स्वामियों को गृहकर व जलकर का बिल एकीकृत बिल जारी कर चुका है। इसे वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है ताकि भवन स्वामी घर बैठे आनलाइन टैक्स जमा कर सकें। ऐसे में भवन स्वामियों को टैक्स जमा करने में आसानी होगी।
Varanasi Municipal Corporation  नगरीय सीमा में कुल 2,24,462 भवन गृहकर के दायरे में हैं। इसमें 6200 वाणिज्यिक व 17000 अर्द्ध वाणिज्यिक भवन भी शामिल हैं। जलकल विभाग के मुताबिक 1.32 लाख भवनों में पानी का कनेक्शन है। जलकल विभाग नगर निगम में विलय होने के बाद भी हाउस टैक्स व पानी व सीवर कर का बिल अलग-अलग जारी हो रहा है।
इसके कारण नगर निगम के कर्मचारी हाउस टैक्स व जलकल विभाग के कर्मचारी जलकर व सीवर कर वसूलते हैं।

टैक्स वसूलने के लिए भवन स्वामियों के यहां अलग-अलग टीम जाती है।  इसके चलते किसी का गृहकर बकाया तो किसी का जलकर बकाया जा रहा है। बड़े बकाएदारों की सूची भी निगम व जलकल विभाग अलग-अलग जारी करता है। इसके चलते गजट भी अलग-अलग कराया जा रहा है। इससे निगम को विज्ञापन की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

कम होगा खर्च, बढ़ेगी वसूली

दोनों विभागों का बिल एक हो जाने पर गृहकर व जलकल के बकाएदारों को संयुक्त रूप से नोटिस जारी होगा। ऐसे में गजट भी एक साथ कराया जाएगा। इसके अलावा निगम के कर अधीक्षक जलकर व सीवर कर एक साथ वसूलेंगे। इसी प्रकार जलकर के कर अधीक्षकों को गृहकर के वसूली में भी लगा दिया जाएगा।

इससे निगम में कर अधीक्षकों की संख्या दो गुनी होने से आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को कम कर निगम खर्चों में कटौती भी कर सकता है। ऐसे में गृहकर व जलकर के एकीकृत बिल से निगम का खर्च कम व वसूली अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather