• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अर्थ जगत

भारत की ‘बायो इकोनॉमी’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी : पीएम नरेंद्र मोदी

दो दिवसीय बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन

BNPNEWS by BNPNEWS
June 9, 2022
in अर्थ जगत
Reading Time: 1 min read
0
भारत की ‘बायो इकोनॉमी’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी : पीएम नरेंद्र मोदी

दो दिवसीय बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन

5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क।Bio Economy, Startup Expo, Bio Economy, Startup Expo, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के विकास को गति देने के लिए उनकी सरकार सभी क्षेत्रों को मजबूत बनाने में यकीन रखती है, जबकि पहले की सरकारों का रुख चुनिंदा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने और अन्य को नजरअंदाज करने का था।
दो दिवसीय बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि भारत की ‘‘बायो इकोनॉमी’’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी है और यह 10 अरब अमेरिकी डॉलर से 80 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत जैव प्रौद्योगिकी के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष 10 देशों की श्रेणी में पहुंचने से बहुत दूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश में स्टार्टअप की संख्या कुछ सौ से बढ़कर 70,000 से अधिक हो गई है और ये 70,000 स्टार्टअप लगभग 60 विभिन्न उद्योगों से हैं। उन्होंने कहा कि इसमें भी 5,000 से अधिक स्टार्टअप बायोटेक क्षेत्र से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हो सका है क्योंकि सरकार ने व्यवसाय की सुगमता को बढ़ावा देने के साथ ही देश में उद्यमिता को मजबूती देने की दिशा में काम किया है।
प्रधानमंत्री ने कुछ क्षेत्रों में निर्यात में रिकार्ड वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के हर क्षेत्र को समर्थन देना और उसका विकास करना देश की आवश्यकता है और सरकार देश की वृद्धि को गति देने के लिए हर संभावनाएं तलाश रही है।
उन्होंने कहा कि देश की वृद्धि को गति देने के लिए बायोटेक क्षेत्र बहुत अहम है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में हमारे प्रौद्योगिकी पेशेवरों के कौशल और नवोन्मेष को लेकर भरोसा नई ऊंचाई पर है। यही भरोसा और यही साख इस दशक में भारत के बायोटेक क्षेत्र तथा भारत के बायो प्रोफेशनल्स के लिए होते हम देख रहे हैं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को बायोटेक के क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है क्योंकि भारत के पास विविध आबादी और विविध जलवायु क्षेत्र है और साथ ही भारत के पास एक प्रतिभाशाली मानव संसाधन भी है।
उन्होंने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, भारत में व्यवसाय की सुगमता के लिए सरकार अपने प्रयासों को आगे बढ़ा रही है, भारत में जैव उत्पादों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और भारत के बायोटेक क्षेत्र की सफलताओं का पिछला रिकार्ड भी इसमें अहम भूमिका निभा रहा है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में हमारे आईटी पेशेवरों का भरोसा बहुत अधिक है।
उन्होंने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022, बायोटेक क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ आंदोलन को मजबूत करेगा।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पेट्रोल में इथेनॉल के 10 प्रतिशत मिश्रण के लक्ष्य को हासिल कर लिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य भी 2030 से पांच साल कम करके 2025 कर दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ये सारे प्रयास, बायोटेक के क्षेत्र में रोजगार के भी नए अवसर बनाएंगे।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमता और उसकी शक्ति को सुधारने के लिए अनथक काम किए हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सामूहिक शक्ति की भावना पर जोर दिया है और ‘‘सबका साथ- सबका विकास’’ की भावना के पीछे उनकी कोशिश भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भी लागू करने की है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक समय था जब देश में ये सोच हावी हो गई थी कि कुछ ही क्षेत्रों को मजबूत किया जाता था, बाकी को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता था। हमने इस सोच को बदल दिया है, इस रुख को बदल दिया है। आज के नए भारत में हर क्षेत्र में उसके विकास से ही देश के विकास को गति मिलेगी। इसलिए हर क्षेत्र के साथ, हर क्षेत्र का विकास आज देश की जरूरत है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोच और रुख में आए ‘‘महत्वपूर्ण बदलाव’’ का नतीजा है कि सरकार ने मजबूत सेवा क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है तो इसमें 250 अरब डॉलर का रिकॉर्ड बनाया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने उत्पादों के निर्यात पर ध्यान दिया तो 420 अरब डॉलर के उत्पादों के निर्यात का भी रिकॉर्ड बना दिया। इन सबके साथ ही हमारे प्रयास अन्य क्षेत्रों के लिए भी उतनी ही गंभीरता से चल रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार ही है जिसने कपड़ा क्षेत्र में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना लागू की और फिर उसका विस्तार ड्रोन, सेमी कंडक्टर और उच्च क्षमता वाले सौर पीवी मॉडयूल्स के लिए भी किया।
उन्होंने कहा, ‘‘बायोटेक सेक्टर के विकास के लिए भी भारत आज जितने कदम उठा रहा है, वह अभूतपूर्व हैं।’’
मोदी ने कहा कि देश में नीति से लेकर आधारभूत ढांचे तक के लिए हर जरूरी सुधार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा सरकार ही सब कुछ जानती है और वह अकेले ही सब कुछ करेगी की कार्य-संस्कृति को पीछे छोड़कर अब देश ‘सबका प्रयास’ की भावना से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए भारत में आज अनेक नए इंटरफेस तैयार किए जा रहे हैं, जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बाइरैक) जैसे मंचों को सशक्त किया जा रहा है। स्टार्टअप के लिए स्टार्टअप इंडिया अभियान हो, अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए इन-स्पेस हो, रक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप के लिए के लिए आईडेक्स हो या फिर बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो हो, सबसे प्रयास की भावना को बढ़ाते हुए नए संस्थानों के माध्यम से सरकार इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों को एक साथ, एक प्लेटफॉर्म पर ला रही है।’’
बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी-2022 को नौ और 10 जून तक आयोजित किया गया है। इसका आयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टैंस काउंसिल (बीआईआरएसी) द्वारा किया गया है। यह प्रदर्शनी बीआईआरएसी की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तियों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, बायोइंक्यूबेटर्स, विनिर्माताओं, विनियामकों, सरकारी अधिकारियों आदि को जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Tourism Expo
अर्थ जगत

टूरिज्म एक्सपो में विकसित भारत के संकल्प की खनक

December 19, 2025
Tourism and Hospitality Expo
अर्थ जगत

आईआई ए टूरिज्म एवं हॉस्पिटालिटी एक्सपो को बेहतर बनाने की बनी रणनीत‍ि

December 13, 2025
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन वाराणसी की कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौधरी की अध्यक्षता में मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में संपन्न हुई।
अर्थ जगत

18-19 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म एक्सपो 2025 वाराणसी में

December 7, 2025
Next Post
भारत ने 1,000 साल तक अपनी संस्कृति, भाषा और धर्म के लिए लड़ाई लड़ी : अमित शाह

भारत ने 1,000 साल तक अपनी संस्कृति, भाषा और धर्म के लिए लड़ाई लड़ी : अमित शाह

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनावों के नतीजे घोषित, जानें कौन-कहां से जीता?

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनावों के नतीजे घोषित, जानें कौन-कहां से जीता?

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद को लेकर कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, रांची में कर्फ्यू

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद को लेकर कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, रांची में कर्फ्यू

Discussion about this post

Recommended

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा, अपने आप में परिवर्तन लाइए नहीं तो परिवर्तन वैसे भी हो जाता है

4 years ago
e-commerce

ई-कामर्स प्लेटफार्म ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की

ipl 2024

आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने स्टार्क

यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा, टेरर फंडिंग केस में हुआ जुर्म का हिसाब

यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा, टेरर फंडिंग केस में हुआ जुर्म का हिसाब

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?