• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

भारत, फ्रांस ने रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल में फ्रांस की वृहद सहभागिता पर सहमति जताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच वार्ता

BNPNEWS by BNPNEWS
May 5, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
भारत, फ्रांस ने रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल में फ्रांस की वृहद सहभागिता पर सहमति जताई
119
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। India and France , French President Emmanuel Macron,भारत और फ्रांस ने रक्षा से जुड़े सभी क्षेत्रों में जारी ‘सघन सहयोग’ का स्वागत किया और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी, विनिर्माण क्षेत्र और निर्यात में फ्रांसीसी कंपनियों की ‘वृहद सहभागिता’ के लिये रास्ते तलाशने पर सहमति व्यक्त की ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच बुधवार को हुई वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में रेखांकित किया गया कि अस्त्र शस्त्र संबंधी दीर्घकालिक सहयोग दोनों देशों के बीच साझा भरोसे का परिचायक है।
बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष रक्षा से जुड़े सभी क्षेत्रों में जारी ‘गहन सहयोग’ का स्वागत करते हैं । बयान के अनुसार, ’’ इसमें शक्ति, वरूण, पेगासे, डेजर्ट नाइट, गरूड जैसे संयुक्त अभ्यास यथासंभव बेहतर समन्वय एवं सूचनाओं के आदान प्रदान की दिशा में प्रयासों को रेखांकित करते हैं ।’’
इसमें कहा गया है कि महामारी के बावजूद राफेल लड़ाकू विमानों की समय पर आपूर्ति के दौरान रक्षा क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच बेहतर तालमेल देखा गया ।
संयुक्त बयान के अनुसार, ‘‘ इस गति को आगे बढ़ाते हुए और आपसी विश्वास के आधार पर, दोनों पक्षों ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और निर्यात में फ्रांसीसी कंपनियों की ‘वृहद सहभागिता’ के लिये रास्ते तलाशने पर सहमति व्यक्त की । इसमें उद्योग से उद्योग के बीच वृहद गठजोड़ को प्रोत्साहित करना शामिल है । ’’
वहीं, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत और फ्रांस का रक्षा सहयोग केवल विभिन्न मंचों पर कारोबार से ही परिभाषित नहीं होता है बल्कि इसका विस्तार सह-विकास, सह-डिजाइन और सह-उत्पादन तक है ।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि यह काफी हद तक हमारी घरेलू ‘आत्मनिर्भरता’ की नीति के अनुरूप है जो वास्तव में रक्षा क्षेत्र में मजबूती से दिखता है। ’’
संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने जैंतापुर ईपीआर परियोजना की सफलता के लिए प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की जो विश्वसनीय, वहनीय एवं निम्न कार्बन ऊर्जा तक पहुंच से संबंधित है । दोनों पक्षों ने पिछले महीनों में हुई प्रगति का स्वागत किया और कहा कि आगे की प्रगति के लिये आने वाले महीनों में सम्पर्क को बढ़ाया जायेगा ।
बयान में कहा गया है कि भारत और फ्रांस के बीच नौवहन सहयोग ‘विश्वास की नयी ऊंचाइयों’ तक पहुंच गया है और यह हिन्द महासागर में अभ्यास, आदान प्रदान और संयुक्त अभियान के जरिये जारी रहेगा ।
इसमें कहा गया है कि मुम्बई में एमडीएल में निर्मित छह स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियां फ्रांस से भारत को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के स्तर को प्रदर्शित करती हैं जो ‘मेक इन इंडिया’ के अनुरूप है।
भारत और फ्रांस ने तेजी से बढ़ते डिजिटल युग में अपनी साइबर सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग को मजबूत बनाया है।
संयुक्त बयान में कहा गया है कि अपने अपने दृष्टिकोण के आधार पर दोनों पक्षों ने साइबर नियमों एवं सिद्धांतों को प्रोत्साहित करने के लिये आपसी सहयोग पर सहमति व्यक्त की ताकि साइबर खतरों का मुकाबला किया जा सके । दोनों पक्षों ने शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मुक्त साइबर क्षेत्र में योगदान के लिये द्विपक्षीय साइबर वार्ता को उन्नत बनाने पर सहमति व्यक्त की ।
भारत फ्रांस साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी खाका लागू करने के संबंध में दोनों देशों ने प्रौद्योगिकी उन्नयन में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की जो सी-डीएसी और एटॉस के बीच सार्थक सहयोग पर आधारित हो और जिसमें भारत में सुपर कम्प्यूटर का निर्माण करना शामिल है।
दोनों पक्षों ने सुरक्षित एवं सम्प्रभु 5जी/6जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी के लिये साथ मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की ।
भारत और फ्रांस ने जी20 के ढांचे के तहत मजबूत समन्वय स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की । फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता तथा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता के लिये भारत के प्रयासों का समर्थन किया।
भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष से जुड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय सामरिक वार्ता स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की जिससे अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों, प्रशासन एवं विशेषज्ञता वाली व्यवस्था को साथ आने का अवसर मिल सके और वे सुरक्षा, आर्थिक एवं वाह्य अंतरिक्ष की चुनौतियों के बारे में चर्चा कर सकें ।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cockroach Janata Party
राष्ट्रीय

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Next Post
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी के लिए पहुंची टीम, जमकर हुई नारेबाजी

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी के लिए पहुंची टीम, जमकर हुई नारेबाजी

माहौल खराब करने की हुई कोशिश, वाराणसी के ज्ञानवापी रोड पर नमाज पढ़ने लगी महिला

माहौल खराब करने की हुई कोशिश, वाराणसी के ज्ञानवापी रोड पर नमाज पढ़ने लगी महिला

कर्नाटक में मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर को लेकर विरोध शुरू

मस्जिद पर लाउडस्पीकर लगाकर अजान देना किसी का मौलिक अधिकार नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

Discussion about this post

Recommended

west bengal ssc scam

अर्पिता मुखर्जी के बंगले से नोटों से लदी 4 कारें ‘गायब’, फ्लैट मिली ये आपत्तिजनक चीजें

Twin Tower

Twin Tower: एक बटन दबाते ही 28 अगस्‍त को ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा इस शहर का टावर

​Drinking Water in Varanasi

वाराणसी में 18 वार्डों के लिए 814.54 करोड़ की पेयजल योजना मंजूर

4 months ago
Manish Sisodia

मोदी बनाम केजरीवाल होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, सिसोदिया ने सीबीआई छापे के बाद कहा

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?