मऊ में एकतरफा प्यार में बीडीसी की हत्या, सिरफिरे ने घर में घुसकर किया हमला

SHARE:

murder in mau

BNP NEWS DESK। murder in mau मऊ जिले के रानीपुर के अंतर्गत पडरी ग्राम सभा में सोमवार की देर रात दबंगों ने एक लड़की के एक तरफा प्यार में विरोध करने पर बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी गई। जबकि चार घर वालों बुरी तरह से घायल कर दिया। गांव निवासी श्यामा अपने गांव की लड़की पर बुरी नजर रखता था। पिछले दिनों लड़की की शादी तय होने पर उसने शादी रोकने का भी प्रयास किया था।
लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और घरवालों के साथ उनके घर में घुसकर छेड़खानी की और उनके घर वालों को हसियां और धारदार हथियार से घायल कर दिया।
घटना में 25 वर्षीय अजीत कुमार (बीडीसी नौसौपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। इन घायलों में एक मनोज रानीपुर ब्लाक बीडीसी सदस्य है, जो उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी है।

murder in mau गांव का एक अधेड़ व्यक्ति, जो तीन बच्चों का पिता है। वह काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता है। अपनी इज्जत के ख्याल से जिसका किसी ने विरोध नहीं किया। जब उसकी शादी तय हो गई तो आरोपी श्यामा ने उसके घर वालों तथा ससुराल वालों को तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया और उसका वररक्षा हो जाने पर वह और भी परेशान करने लगा। आरोपी व्यक्ति ने उसके नाम का हाथ पर टैटू लिखवा लिया था, जिसका उसकी पत्नी ने विरोध कर उसे मिटवा दिया। उसकी इस सनक के चलते हम लोग काफी डरे हुए थे।

हम लोग अपनी इज्जत के ख्याल से पुलिस वालों के पास नहीं जाते थे। श्यामा और उसके परिवार वाले ऐसे ही गांव की अन्य दो लड़कियों के साथ ऐसी घटना कर चुके थे जिसमें उन्होंने माफी मांग कर और पुलिस वालों को मिलाकर उन्हें पैसे देकर किसी तरह से अपना पिंड छुड़ाया था, लेकिन सोमवार को उसने घर पर चढ़कर मारपीट शुरू कर दिया और हमारे चाचा के लड़के, जो कि एक दाह संस्कार से लौट थे। उसे खींचकर लेकर चले गए और उसे हसुआ से काट दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय भी सदर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather