केरल के कोल्लम में सब्जीवाले ने नहीं दिया 2000 रुपए का चंदा, तो कांग्रेसियों ने सामान फेंक दिया

SHARE:

Bharat Jodo Yatra

BNP News Desk।  कांग्रेस की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा( Bharat Jodo Yatra) के दौरान एक शर्मनाक मामला सामने आया है। केरल के कोल्लम जिले में एक सब्जी दुकानदार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धमकाने का आरोप लगाया है।  दुकानदार ने शिकायत की है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा यात्रा में योगदान नहीं देने पर उस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कुन्नीकोट में सब्जी कारोबारी एस फवाज ने कहा कि स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने उसकी दुकान का सामान फेंक दिया। यह मामला गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का बताया जाता है। स्थानीय कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा के कोल्लम दौरे के सिलसिले में पिछले दिन एकत्र हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदार एस फवाज(S. Fawaz) से 2000 रुपए का चंदा चाहते थे। फवाज ने कहा कि वह केवल 500 रुपए ही दे सका। इस पर कांग्रेस नेताओं ने विवाद करना शुरू कर दिया और दुकान का सामान फेंक दिया। 

इस मामले को लेकर फवाज और अन्य दुकानदारों ने कुन्नीकोड(Kunnicode) ​​पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच, विलाक्कुडी पश्चिम मंडल समिति के अध्यक्ष ने सफाई दी कि दुकान से सामान नहीं फेंका गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीएम नेता भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने समस्याएं पैदा कर रहे हैं।

बता दें कि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और सीनियर नेताओं के साथ राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल के कोल्लम जिले के पोलयाथोडु से एक दिन के आराम के बाद भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) फिर से शुरू की। यह 150 दिनों की लंबी पैदल यात्रा है। कोल्लम में भारत जोड़ो यात्रा के साथ राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, संगठन के प्रभारी एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के सीनियर नेता रमेश चेन्नीथला, के मुरलीधरन, आरएसपी नेता एन के प्रेमचंद्रन सहित अन्य लोग राहुल गांधी के साथ चलते हुए देखे गए।

कांग्रेस के 3 कार्यकर्ता निलंबित

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी की गई है लेकिन कांग्रेस पार्टी के फजीहत हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने सब्जी वालों से मारपीट के चलते तीन कार्यकर्ताओं पार्टी से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण केरल के कोल्लम जिले से शुक्रवार को शुरू हुआ। इस यात्रा में केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीशन, महासचिव केसी वेणुगोपाल, भी शामिल हुए हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें