BNP NEWS DESK। Imran Khan आतंक विरोधी अदालत ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले के बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
Imran Khan चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन के एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर अदालत ने यह आदेश दिया है।
चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन मामले में हो रही सुनवाई
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) प्रमुख ने गत वर्ष पद से हटाए जाने के बाद चुनाव आयोग के बाहर यह प्रदर्शन किया था। गत अक्टूबर में पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया था। खान अंतरिम जमानत पर अभी बाहर चल रहे हैं।
सुनवाई के दौरान न्यायाधीश राजा जवाद अब्बास ने कहा कि इमरान खान को अदालत में पेश होने के लिए काफी समय दिया गया, लेकिन वे सुनवाई में शामिल नहीं हुए। वहीं, खान के वकील ने अदालत से यह दलील देते हुए एक और मौका देने की मांग की थी कि इमरान गत वर्ष हुए हमले से अब तक उबर नहीं पाए हैं।
इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने पीटीआइ प्रमुख की वर्चुअल तरीके से पेशी की याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही 15 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।
पाकिस्तान में चीनी वाणिज्यिक दूतावास कार्यालय अस्थायी रूप से बंद
चीन ने तकनीकी मुद्दों के कारण पाकिस्तान में वाणिज्यिक दूतावास कार्यालय को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह कदम पाकिस्तान में खराब होती सुरक्षा स्थिति के कारण चीनी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।
दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर यह सूचना दी है। हालांकि, किस तरह की तकनीकी दिक्कत के कारण यह फैसला लिया गया है। इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां तेज हैं। इस दौरान चीनी नागरिकों को भी निशाना बनाया गया था, जिसके बाद चीन की सरकार की ओर से नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी।








