प्रधानमंत्री के आवाहन पर आईआईए ने लिया संकल्प

SHARE:

Indian Industries Association

BNP NEWS DESK। Indian Industries Association असीम ऊर्जा से ओत प्रोत श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौटे इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी तथा मंडलीय सचिव राजीव अग्रवाल का इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।

Indian Industries Association आर के चौधरी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुभवों को उद्यमियों के साथ साझा करते हुए बताया कि श्री राम लला के दर्शन की अनुभूति अकल्पनीय है ।

ऊर्जा से भरपूर उद्यमी राष्ट्र को समृद्धि के लक्ष्य तक पहुंचाने हेतु संकल्पित है

यह अलौकिक क्षण था जिसका वर्णन शब्दो में नहीं किया जा सकता है,यह समय राष्ट्र के विकास का स्वर्णिम काल है ऊर्जा से भरपूर उद्यमी राष्ट्र को समृद्धि के लक्ष्य तक पहुंचाने हेतु संकल्पित है।
अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन हेतु जो जन सैलाब आ रहा है उसके प्रभाव से न केवल अयोध्या अपितु पूरे प्रदेश की आर्थिक उन्नति होगी। काशी के उद्यमियों द्वारा निर्मित कई उत्पादो की अयोध्या में जबरदस्त मांग है।

अंग वस्त्रम हो या श्री राम लला के वस्त्र हो ये सब वाराणसी में ही निर्मित हो रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर श्री चौधरी ने उद्यमियों को राष्ट्र निर्माण हेतु जीवन का पल पल लगाने का संकल्प दिलाया।

अपने उद्योग के माध्यम से पूरी उर्जा के साथ राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु जीवन समर्पित करना है

आई आई ए के डिवीजनल सचिव श्री राजीव अग्रवाल अपने संस्मरण सुनाते हुए भावुक हो गए बोले कि मेरे जीवन का यह अनमोल क्षण है कि राष्ट्र के विकास के इस अमृत काल का मैं साक्षी बना। अब जीवन का एकमात्र लक्ष्य यही है कि अपने उद्योग के माध्यम से पूरी उर्जा के साथ राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु जीवन समर्पित करना है।

आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने माल्यार्पण तथा अंग वस्त्रम से श्री चौधरी का तथा राजीव अग्रवाल का स्वागत करते हुए कहा कि आप दोनो के माध्यम से प्राप्त हुए श्री राम के आशीर्वाद से हम सभी अभिभूत हैं ।

मोदी जी तथा योगी जी के प्रयास से यह अनुपम अवसर आया हम सभी उद्यमी हर्षित है हम सभी पूरी उर्जा के साथ अपने उद्योग को दिन रात मेहनत करके शीर्ष तक पहुंचा राष्ट्र निर्माण हेतु अपना संपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्पित है।

प्रशान्त अग्रवाल, अनुपम देवा, श्रीनारायण खेमका, नीरज पारिख, सर्वेश अग्रवाल, मनीष कटारिया, अनुज डिडवानिया, श्री नारायण खेमका,राहुल मेहता, ओ पी बदलानी, पंकज अग्रवाल, गौरव गुप्ता, संजय झुनझुनवाला, बिपिन अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल आदि उद्यमियों की उपस्थिति रही।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें