• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो पूरे होंगे गुंडों के सपने : पीएम नरेंद्र मोदी

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो पूरे होंगे गुंडों के सपने : पीएम नरेंद्र मोदी

BNPNEWS by BNPNEWS
February 7, 2022
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो पूरे होंगे गुंडों के सपने : पीएम नरेंद्र मोदी
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में खुद जेल गए अपराधी उत्तर प्रदेश की जनता से हिसाब चुकता करने के लिए कई सालों से अगले विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और अगर चुनाव बाद राज्य की सरकार बदली तो गुंडों के सपने पूरे हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जन चौपाल को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए सपा पर करारे हमने किए। उन्होंने कहा, “आपने देखा है कि योगी जी के शासन में अपराधी खुद भागकर जेल गए और मांग करते रहे कि हमें बंद कर दो। वह सालों से इस चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें एक ही उम्मीद है कि जल्दी से जल्दी चुनाव आए, कैसे भी सरकार बदल जाए ताकि वह जेल से बाहर आ सकें।” उन्होंने आरोप लगाया, “अपराधी मना रहे हैं कि किसी भी तरह पुरानी वाली माफिया राज वाली सरकार आ जाए। जो अपराधी यूपी छोड़कर भाग गए थे वह भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार बदले तो फिर से लौट कर आएं। यह अपराधी चाहते हैं कि लूट, डकैती छिनैती का जो धंधा पांच साल से ठप पड़ा है, यूपी की जनता से उसकी भरपाई करें। वह बदला लेने के मूड में हैं। यह लोग जात-पात के नाम पर बंटवारा करके भाजपा को रोकना चाहते हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि इस खेल से सावधान रहिए।” प्रधानमंत्री ने कहा, “इस चुनाव में और कुछ नहीं देखना है। केवल कमल छाप देखना है। भाजपा आएगी तो आपकी सुरक्षा होगी, यह आएंगे तो गुंडों के सपने पूरे होंगे। जब आप वोट डालने जाएं तो यह जरूर याद रखें आप यूपी के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी वोट दे रहे हैं। यूपी के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। यूपी के मतदाता हमेशा यह याद रखकर वोट देते हैं। आज भी आपका जोश बता रहा है कि एकजुट होकर आप सही फैसला लेने को तैयार हैं। यूपी ने भरी हुंकार, एक बार फिर योगी सरकार।” मोदी को बिजनौर आकर चुनावी रैली को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं पहुंच सके और रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार की दो पंक्तियों ‘यहां तक आते-आते सूख जाती हैं कई नदियां मुझे मालूम है पानी कहां ठहरा हुआ होगा’ का जिक्र किया और आरोप लगाया, “वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था। यह पानी नकली समाजवादियों के परिवार में उनके करीबियों में ठहरा हुआ था।” उन्होंने सपा पर आरोप लगाया, “इन लोगों को सामान्य मानव की विकास और प्रगति की प्यास से और गरीबी से मुक्त होने की प्यास से कभी कोई मतलब नहीं रहा। वह सिर्फ अपनी, अपने करीबियों की और अपनी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे। अपना स्वार्थ सोचने वाली यही प्यास विकास की नदी के हर बहाव को सोख लेती है।” मोदी ने दावा किया, “भाजपा प्रदेश के हर व्यक्ति को अपना परिवार मानती है। हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास। इसलिए भाजपा की सरकार में भाई भतीजावाद और तुष्टीकरण की कोई जगह नहीं है।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिलता है तो हर गरीब को मिलता है। इसके लिए उसकी जाति, उसका पंथ, उसका क्षेत्र नहीं देखा जाता है। जब उज्ज्वला योजना से गैस का कनेक्शन मिलता है तो माताओं और बहनों की जाति और पंथ नहीं पूछा जाता। जब गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाता है, सिंचाई का पानी मिलता है, वह सभी को बराबरी से मिलता है। यह फर्क मेरे उत्तर प्रदेश के किसान और गरीब भाई-बहन और नौजवान कभी भूल नहीं सकते। जो लोग आज जात-पात के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जाति का वास्ता दे रहे हैं।, सत्ता में आने पर इन्हें केवल उनके परिवार का स्वार्थ ही याद रहता है।” प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया, “जो लोग चौधरी चरण सिंह की विरासत की दुहाई देकर आप को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं उनसे यह जरूर पूछिएगा कि जब उनकी सरकार थी तब वह आपके गांव में कितनी बिजली देते थे। उन्होंने प्रदेश को अंधेरे में रखा ताकि अपराध बढ़े, हमने बिजली दी ताकि विकास बढ़े। पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश का बहुत समय गंवा दिया है। अब उत्तर प्रदेश को उस नुकसान की भरपाई करते हुए और तेजी से आगे बढ़ना है। पहले की सरकारों का मॉडल समस्या पैदा करो फिर सहानुभूति के नाम पर सब समेट लो, का था। उनके इस मॉडल से किसान नौजवान गरीब शोषित दलित सब परेशान थे।” मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान महिलाओं और बहनों बेटियों से छेड़छाड़ आम बात थी। हालात इतने खराब थे कि चेन लूटे जाने पर इस बात का शुक्र मनाया जाता था कि चलो जान तो बच गई। योगी सरकार ने बेटियों को उस भय से मुक्त करके दिखाया है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
यूपी चुनाव : बीजेपी ने जारी की 91 प्रत्याशियों की एक और सूची

यूपी विधानसभा चुनाव : बलिया में छठवें चरण के लिए नामांकन का क्रम जारी, 11 फरवरी अंतिम दिन

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहुंचीं लखनऊ, काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहुंचीं लखनऊ, काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी

वैज्ञानिकों ने फ्लुओरेसेंस रीडआउट द्वारा सार्स-कोव-2 का पता लगाने के लिए नए टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का किया विकास

वैज्ञानिकों ने फ्लुओरेसेंस रीडआउट द्वारा सार्स-कोव-2 का पता लगाने के लिए नए टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का किया विकास

Discussion about this post

Recommended

professional courses

137 विद्यालयों में जुलाई से शुरू होगा व्यावसायिक पाठ्यक्रम

Balendra Shah

नेपाल में रैपर बालेंद्र शाह का पीएम बनना लगभग तय

3 months ago
Varanasi parliamentary seat

नरेन्द्र मोदी, अजय राय समेत सात प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में

Central University

नए सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र ले सकेंगे एक साथ दो कोर्स में प्रवेश

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?