• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 20, 2025
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष

नव वर्ष 2023 बेहद परिवर्तनकारी

खुशियों का साल, राशिफल बता रहा हाल

BNPNEWS by BNPNEWS
January 1, 2023
in विशेष
Reading Time: 1 min read
0
parade of planets

140 दिनों के बाद पुष्य नक्षत्र में शनिवार के दिन शनि ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं

508
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK| Horoscope 2023  नव वर्ष 2023 बेहद परिवर्तनकारी है। ज्योतिष शास्त्र में गोचर में प्रमुख फल देने वाले शनि, बृहस्पति, राहु, केतु इन चारों ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। इसमें शनि देव 17 जनवरी को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो देव गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को मीन से मेष राशि में संचरण करेंगे। वहीं राहु केतु 30 अक्टूबर 2023 को राहु मेष से मीन राशि पर संचरण करेंगे। केतु तुला राशि से कन्या राशि पर संचरण करेंगे। इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों के जातकों पर भी पड़ेगा।

Horoscope 2023   मेष  

इस राशि वालों के लिए यह वर्ष मनोनुकूल रहेगा। दैनिक व्यवसाय में लाभ, बेरोजगारों को नौकरी तो सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन आदि के योग बनेंगे। अप्रैल से बहुप्रतीक्षित कार्य भाग्य बल से पूर्ण होते नजर आएंगे। छात्रों के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त होगा। अविवाहितों के विवाह के योग व निसंतानों को संतान प्राप्ति की राह देवगुरु बृहस्पति प्रशस्त करेंगे, लेकिन श्वास रोग, उदर विकस आदि हो सकता है। वाहनादि के योग बनेंगे, लेकिन इसे संभाल कर चलाएं। दौड़धूप की अधिकता वर्षांत में देखने को मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य बाधा युक्त रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ फल प्राप्ति के लिए मंगलवार व्रत, हनुमान जी का दर्शन, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा आदि का पाठ करें।

 Horoscope 2023  वृष

इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष निश्चित फलदायी होगा। वर्ष के पूर्वार्द्ध में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बकाया धन प्राप्ति के बाद आर्थिक योजनाओं में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारों को रोजगार, नौकरी पेशा वालों को प्रमोशन-ट्रांसफर के योग बनेंगे। बाहरी संबंधों से लाभ, शत्रु पक्ष प्रभावी होंगे। वाद-विवाद से सावधान, कोर्ट कचहरी में चल रहे पुराने मामलों में विजय मिलेगी। मन को नियंत्रित करें। दुविधावी मन से वर्षांत में बने बनाए कार्यों में विघ्न बाधा उत्पन्न होगी। ]

धार्मिक व दूर की यात्रा करनी पड़ेगी। शेयर सट्टा से लाभ होगा। जीवन साथी व बिजनेस पार्टनर से तारतम्यता बनने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुडे़ लोगों को इस वर्ष विशेष लाभ होगा। इस राशि वालों को शुक्र को प्रसन्न करने के लिए गो माता को हरि चीजें खिलानी चाहिए। साथ ही महालक्ष्मी की आराधना-उपासना करने से मनोवांछित लाभ होंगे।

 Horoscope 2023 मिथुन

इस राशि वालों के लिए उतरती ढैया में 17 जनवरी तक चतुर्दिक सावधान रहने की आवश्यकता है। इससे पूर्व किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से बचें। ढैया उतर जाने के बाद वर्ष पर्यंत मानसिक क्लेश, मानसिक अशांति से धीरे-धीरे मुक्ति मिलेगी। भूमि-भवन, वाहन के क्रय-विक्रय से लाभ, शत्रुओं पर विजय के साथ न्यायालयीय कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के वैवाहिक योग, निसंतानों को संतान प्राप्ति, छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बनेंगे।

वर्ष के उत्तरार्द्ध में अनावश्यक खर्च से मन अशांत रहेगा। वैवाहिक व प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति बनती नजर आएगी। बिजनेस पार्टनर से तालमेल रखें। शेयर-सट्टा से दूरी बनाएं। इस वर्ष भगवान गणेश का दर्शन-पूजन, आराधना व हर बुधवार दुर्वा अर्पित करने के साथ उनकी उपासना का मंत्र ‘ओम् गंगणपतये नम:’ या गणेश सहस्त्रनाम का यथा शक्ति पाठ करें।

 Horoscope 2023 कर्क

इस राशि वालों को इस वर्ष बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी। 17 जनवरी से शनि की ढैया के प्रभाव में आने से मानसिक क्लेश, मानसिक अशांति, वाद-विवाद, शत्रु पक्ष से हानि, सभी कार्यों में अचानक व्यवधान उत्पन्न होगा। अष्टम भाव पर शनि का संचरण से शेयर-सट्टा समेत अकस्मात आर्थिक क्षति, स्वजनों, प्रेम संबंधों, मित्रों व परिवारीजनों से मतभेद, वैमनस्यकता देखने को मिल सकती है। वर्ष के मध्याह्न से कुछ विपरीत स्थितियों में कमी देखने को मिलेगी।

इसमें धनागमन की संभावना बनेगी। देव गुरु बृहस्पति के दशम भाव में संचरण से पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव व मान-सम्मान के प्रति सचेत रहने की आश्यकता होगी। वर्ष के उत्तरार्द्ध में राहु-केतु के राशि परिवर्तन से कुछ कार्यों में लाभान्वित होंगे, लेकिन निर्रथक भाग-दौड़ बनी रहेगी। केतु के प्रभाव से अचानक धन लाभ के योग क्रियान्वित होंगे। इस राशि वालों को शनिवार को पीपल वृक्ष के नीचे दीपदान व हनुमान जी का दर्शन आदि करने से शनिदेव के कुप्रभाव से शांति मिलेगी।

 Horoscope 2023 सिंह

इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उन्नतिदायक रहेगा। अप्रैल से स्वास्थ्य संबंधी चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी। सामाजिक-राजनैतिक कार्यों में वर्चस्व की अभिवृद्धि के साथ मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शेयर बाजार में लाभ के योग के साथ आकस्मिक या बकाया धन की प्राप्ति होगी। शत्रुओं की पराजय, कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमे में विजय के योग बनेंगे। भू-भवन, वाहन के क्रय का योग बनेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वर्ष के उत्तरार्द्ध में विश्वासघात से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वाणी पर संयम रखें। इससे प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस राशि वालों को इस वर्ष सूर्यदेव की आराधना से विशेष लाभ होगा। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए जल में रोली व गुड़ डाल कर अर्घ्य दें। ओम घृण सूर्याय नम: मंत्र का जप करें।

 Horoscope 2023 कन्या

इस राशि के जातकों के लिए कुटुंब में चले आ रहे विवादों में समझौता होगा। वाणी पर अंकुश न होने से स्वजनों से वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी। व्यावसायिक कार्यों में मनोवांछित सफलता न मिलने से मन अशांत रहेगा। भातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। घर-मकान, भूमि-वाहन आदि क्रय के योग बनेंगे।

दूर की यात्रा या व्यवसाय के संबंध में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वर्ष के उत्तरार्द्ध में नेत्र के साथ ही उदर विकार से सावधान रहना चाहिए। इस समय आर्थिक जोखिम कोई बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है। पारिवारिक जीवन व व्यावसायिक पार्टनर से विवाद संभव है। वर्षांत में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इस राशि वालों को गणेश जी को प्रसन्न करने से विशेष लाभ होगा। बुधवार को गणेश जी का दर्शन, गणेश जी को दुर्वा की माला अर्पित करें।

 Horoscope 2023 तुला

उतरती शनि की अढैया के कारण 17 जनवरी तक स्वास्थ्य, मान-सम्मान के प्रति इस राशि वालों को अति सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी बड़े निर्णय से दूरी बना कर रखें। 17 जनवरी के बाद शनि की अढैया से मुक्तिपरांत शत्रुओं का पराभव, मन की शांति तथा सभी तरह के कार्यों में सफलता के योग बनेंगे।

अप्रैल के अंत से देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ ही यह वर्ष तुला राशि वालों के लिए चतुर्दिक उत्कर्षदायक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य, भूमि-भवन, वाहन के क्रय का योग, शेयर-सट्टा में लाभ, आर्थिक समृद्धि के विशेष योग बनेंगे। बाहरी संबंधों से लाभ तथा धार्मिक यात्राएं करनी पड़ेंगी। दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति होगी। लेकिन माता को स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं देखने को मिलेंगी। मित्रों, साथियों व परिवार को भरपूर सहयोग मिलेगा। इस वर्ष प्रत्येक शुक्रवार को गो सेवा या गो माता को खिलाने से लाभ प्राप्त होगा।

 Horoscope 2023 वृश्चिक

इस राशि पर वर्ष के पूर्वार्द्ध 17 जनवरी से शनि की ढैया प्रारंभ होने से व्यर्थ की भागदौड़, अकारण वाद-विवाद, न्यायालयी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होने से मन व्यथित रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में उतार-चढाव, दाम्पत्य जीवन में वैचारिक मतभेद से कष्ट संभव है। नौकरी-पेशा वालों को सजगता से कार्य करने चाहिए।

आय-व्यय का तालमेल बिगड़ने से मन अशांत रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की मृत्यु से मन दुखी रहेगा। शेयर सट्टा से दूरी श्रेयस्कर होगी। वर्षांत में राहु-केतु के राशि परिवर्तन के साथ ही आय में अकस्मात वृद्धि, अविवाहितों को वैवाहिक योग एवं निसंतानों को संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के नीचे दीपदान, हनुमान जी का दर्शन-पूजन आदि करने से शनि की अनिष्टता में कमी आएगी।

 Horoscope 2023 धनु

नया साल इस राशि वालों के लिए उत्तम फलदायी होगा। 17 जनवरी को चली आ रही शनि का साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। भू-भवन, वाहन के योग बनेंगे। शत्रु का पराभव, न्यायालयी कार्यों में विजय मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य आदि होंगे। आर्थिक स्थित सुदृढ़ होगी।

शेयर-सट्टा में लाभ, अकस्मात धन की प्राप्ति, पराक्रम भाव में बैठा शनि चतुर्दिक लाभ का योग बनाएगा तो पराक्रम के बल पर रुके हुए सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। अप्रैल से पंचमस्थ बृहस्पति प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, वैवाहिक जीवन तथा व्यावसायिक पार्टनर से तारतम्यता बनने से अच्छे लाभ के संयोग बनेंगे। भगवान बृहस्पति की आराधना करने से वर्ष सुखमय व्यतीत होगा।

 

 Horoscope 2023 मकर

इस राशि के जातकों पर शनि का संचरण 17 जनवरी तक अर्थात् शनि की मध्य साढ़े साती, मानसिक क्लेश, अज्ञात भय, विश्वासघात, शत्रुघात, षडयंत्र आदि से विशेष सावधान रहना चाहिए। 17 जनवरी से शनि का संचरण कुंभ में हो जाने से थोड़ी राहत तो जरूर मिलेगी लेकिन फिर भी सावधान रहने की आवश्यकता होगी। अनचाही यात्रा, अकारण विवाद, कोर्ट-कचहरी आदि से दूरी श्रेयस्कर होगा। शेयर सट्टा, भूमि, वाहन क्रय-विक्रय से हानि संभव है। अकारण उग्रता पर नियंत्रण रखें।

सामाजिक, राजनैतिक, व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ेंगी। मान-सम्मान को लेकर सावधान रहें। वर्ष के उत्तरार्द्ध में स्थितियां थोड़ी अनुकूल जरूर होंगी लेकिन मनोनुकूल न होने से मानसिक व्यथा बनी रहेगी। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीपल वृक्ष के नीचे दीपदान, हनुमानजी का दर्शन पूजन करने से शनि की अनिष्टता में कमी होगी।

 Horoscope 2023कुंभ

इस राशि पर शनि की साढे साती का प्रभाव 17 जनवरी से बनेगा जो शारीरिक, मानसिक, व्यावसायिक, आर्थिक स्थिति को डावांडोल बनाएगा। स्वास्थ्य खास कर हड़्डी-नस, उदर, नेत्र विकार आदि को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। 22 अप्रैल तक आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती रहेगी। लेकिन बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ ही 22 अप्रैल के बाद अकस्मात आर्थिक क्षति होगी। संतान पक्ष से कष्ट हो सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता, आकस्मिक घटना-दुर्घटना, धोखा मिल सकता है।

नौकरी-पेशा वालों को उच्चाधिकारियों से तालमेल बना कर रखने से लाभ होंगे। वर्षांत में आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। कहीं धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि वालों को शनिवार को पीपल वृक्ष के नीचे दीपदान व हनुमान जी का दर्शन-पूजन और घोड़े के नाल की अंगूठी पहनने से शनि की अनिष्टता में कमी आएगी।

Horoscope 2023 मीन

इस राशि के जातकों पर शनि की चढ़ती साढ़े साती के कारण 17 जनवरी के बाद चोट-चपेट, घटना-दुर्घटना, आर्थिक लेन-देन में सतर्कता, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। मानसिक क्लेश संभव है। देवगुरु बृहस्पति का अप्रैल में मेष राशि पर संचरण विकास के सभी दरवाजे खोल देगा। इससे अकस्मात धन लाभ, नौकरी में पदोन्नति, बकाया धन की प्राप्ति, षडयंत्रकारी व गुप्त दुश्मनों का पराभव, कुछ पुराने वाद-विवाद सुलझ सकते हैं।

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से लाभ का योग, संतानों को उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-मकान, जमीन-जायदाद के योग बनेंगे। वर्ष के उत्तरार्द्ध में राहु-केतु के राशि परिवर्तन से मन क्षुब्ध होगा। अकारण क्रोध, वाद-विवाद उत्पन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में मन-मुटाव आदि देखने को मिलेगा। शनि की अनिष्टता दूर करने के लिए शनिवार को हनुमान जी का दर्शन, पीपल वृक्ष में दीपदान एवं दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में घोड़े के नाल की अंगूठी पहनने से शनि की अनिष्टता में कमी आएगी।

The Review

Horoscope 2023

Horoscope 2023  नव वर्ष 2023 बेहद परिवर्तनकारी है। ज्योतिष शास्त्र में गोचर में प्रमुख फल देने वाले शनि, बृहस्पति, राहु, केतु इन चारों ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा।

Related

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

CPR Training
हेल्‍थ

हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान

May 19, 2025
Pakistans propaganda
विशेष

कैसे आसिम मुनीर के नैरेटिव को किया ध्‍वस्त, जानें सबकुछ

May 8, 2025
employment in up
रोजगार

उत्तर प्रदेश के 27 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 22 कंपनियों से करार

May 6, 2025
Next Post
New Years Celebrate

नए साल के पहले दिन विश्वनाथ धाम और विंध्‍याचल में उमड़ी भीड़

ANAND MELA

बंग दर्शन के तीन दिवसीय आनंद मेला में प्रतिभागियों को मिला पुरस्‍कार

cold wave

वाराणसी में कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड

Discussion about this post

Recommended

installation ceremony

सेवा का माध्‍यम है रोटरी क्‍लब

INDIA

लोस चुनाव बाद ही कांग्रेस के साथ तालमेल पर विचार कर सकती है तृणमूल

small saving schemes

Small Savings Schemes : जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं

3 years ago
Morbi bridge collapse

Morbi bridge collapse Video : 17 रुपये में मिला मौत का टिकट

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

योगी आदित्यनाथ के जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी

शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून

दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच धूप में निकलने से बचें

बंगाली टोला इंटर कालेज के बाल कलाकारों ने उकेरा च‍ित्र

22 जनवरी की भांति पांच जून भी चिरकाल तक रहेगी अविस्मरणीय

Trending

open chess tournament
वाराणसी

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

by BNPNEWS
May 19, 2025
0

BNP NEWS DESK। open chess tournament स्व. सुषमा जोशी मेमोरियल द्वितीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को...

CPR Training

हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान

May 19, 2025

ललित चक्र के ग्रीष्मोत्सव में व‍िवि‍ध सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों की प्रस्‍तुत‍ि

May 19, 2025
Vishwa Hindu Mahasangh 

योगी आदित्यनाथ के जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी

May 19, 2025
shivam club

शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

May 19, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने
  • हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान
  • ललित चक्र के ग्रीष्मोत्सव में व‍िवि‍ध सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों की प्रस्‍तुत‍ि

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?