बीएनपी न्यूज डेस्क। Hema Malini in Ballia मथुरा की भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बलिया केनगरा के जनता इंटर कालेज के मैदान में सभा को संबोधित किया। हेमामालिनी ने संबोधन के अंत में फिल्म शोले के डायलाग को अपनाते हुए बलिया के लोगों से अपील करते हुए कहा-बसंती के इज्जत का सवाल है, भाजपा के उम्मीदवारों को जिताएं।
Hema Malini in Ballia बलिया के हर सीट पर भाजपा के हाथों को मजबूत करें। इसके जवाब में सभा में मौजूद लोगों ने भृगु बाबा का जयकारा लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सभी को गर्व होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार और अत्याचार को खत्म किया है। योगी जी का नाम आते ही दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों में खलबली मच जाती है। सपा और बसपा के शासन में यहां गुंडाराज था। अब उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन रहा है। घर-घर शौचालय, आवास, उज्ज्वला का गैस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, राशन वितरण आदि से हर गरीब के घर खुशहाली आई है।








