भारत में तोड़े गए 40 हजार मंदिरों को वापस लेंगे, भारत को बनाना है हिंदू राष्ट्र : हरिशंकर जैन

SHARE:

Harishankar Jain

BNP NEWS DESK।  Harishankar Jain  भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। हम इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह कहना है सुप्रीम कोर्ट के वकील  Harishankar Jain का। शुक्रवार को सिगरा स्थित होटल में आयोजित प्रेसर्वाता में उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश के जिन 40 हजार मंदिरों को तोड़कर उन पर कब्जा किया गया है उन्हें कानूनी लड़ाई लड़कर वापस लेना है।

ट्रस्ट इंडिया फाउंडेशन व रोटरी क्लब आफ वाराणसी नार्थ की ओर से नौ अक्टूबर को रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले सेमिनार भारत राष्ट्र के सामने चुनौतियां और समाधान के बारे जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेसर्वाता में वरिष्ठ पत्रकार एंव वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश के सामने हमारी संस्कृति और अस्तित्व बचाने की चुनौती है। हम इसकी लड़ाई अरसे से लड़ते आ रहे हैं। विडंबना है कि सच को साबित करना पड़ता है। आजकल तो अदालत तय कर रही हैं राफेल में कौन से पूर्जा लगा है। जबकि करोड़ों केस की सुनवाई पर उसका ध्यान नहीं है।
साथ में मौजूद कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता सुशील पंडित ने कहा कि अगर हम अपनी संस्कृति को बचाने के लिए नहीं लड़ेंगे तो यह समाप्त हो जाएगी। उसी तरह जैसे पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में कोई भारतीय संस्कृति के बारे में बात करने वाला नहीं मिलता है। अफगानिस्तान में इनकी संख्या महज 45 है। एक त्रासदी जो एक हजार साल से चली आ रही है उसमें 40 करोड़ लोगों की अकाल मौत हो गई है।

आज की पीढ़ी स्वतंत्र विचार रखती है
इस दौरान कर्नल आरएसएन सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी स्वतंत्र विचार रखती है। इसलिए हमारी संस्कृति को लेकर मुखर है। वह इतिहास को परखती है और उसे तथ्यों की कसौटी पर कसती है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञों के द्वारा करने से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे

प्रेसर्वाता में विष्णु शंकर जैन ने एक बार फिर बताया किया कि ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की आयु निर्धारण वजूखाने समेत आसपास की जगहों की वैज्ञानिक तकनीकी से जांच और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञों के द्वारा करने से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। वक्ताओं ने सेमिनार के बारे में जानकारी दी कि प्रेसर्वाता में मौजूद सभी लोगों के साथ पवन सिंहा (गुरुजी) भी अपनी बात रखेंगे। इस देश की संस्कृति और सभ्यता को लेकर आ रही चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और उसका समाधान भी निकालेंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें