• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष मनोरंजन

‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की दबंग जोड़ी दरोगा हप्पू सिंह और रज्जो वाराणसी में स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा

योगेश त्रिपाठी और कामना पाठक ने की गंगा पर नाव की सवारी

BNPNEWS by BNPNEWS
November 8, 2022
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
0
Happu Ki Ultan Paltan

‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की दबंग जोड़ी दरोगा हप्पू सिंह और रज्जो वाराणसी में स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा

721
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Happu Ki Ultan Paltan एण्डटीवी का ‘घरेलू कॉमेडी‘ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक है। तेल से चुपड़े बालों, जिसकी एक घुंघराली लट उसके सिर पर बिल्कुल परफेक्ट तरीके से आकर बैठती है, से लेकर पान की लाली से सने होंठ, जो उसकी मूंछों को बेहतरीन तरीके से दिखाते हैं, तक दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) की मजाकिया छवि ने दर्शकों को खूब हंसाया है। इस शो में दरोगा हप्पू सिंह, उसकी ‘दबंग दुल्हनिया‘ राजेश (कामना पाठक), हप्पू की जिद्दी मां कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) और हप्पू एवं राजेश के नौ शरारती बच्चों के मजाकिया कारनामों को एक मजेदार कहानी के रूप में पिरोया गया है। इस बेहद मशहूर दबंग जोड़ी ने देव दीपावली के दौरान काशी नगरी की सैर की, जहां पर उन्होंने विभिन्न घाटों की यात्रा का आनंद उठाया, गंगा नदी के किनारे नाव की सवारी के मजे लिये, मुंह में पानी भर देने वाले स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा और शहर के मशहूर स्टोर्स पर जमकर खरीदारी भी की।

वाराणसी की अपनी यात्रा के बारे में बताते हुये योगेश त्रिपाठी ऊर्फ दरोगा हप्पू सिंह ने कहा, ‘‘सभी काशी वासियों को देव दीपावली के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें! हमारे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के उत्तर प्रदेश में ढेरों प्रशंसक हैं और यही कारण है कि हमने अपने दर्शकों से मिलने एवं उनसे बातें करने के लिये घाटों के शहर वाराणसी आने का फैसला किया। वाराणसी भारत के प्राचीन शहरों में से एक है और यहां पर कई विश्व-प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो लाखों भक्तों को आकर्षित करते हैं। और यहां पर आने के लिये देव दीपावली से बेहतर अवसर और क्या हो सकता था, जब आप अनूठे एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाले जश्न को देख सकते हैं। हम जहां भी गये, हमारे प्रशंसकों ने हमारे मजेदार डायलॉग्स और मेरे कैचफ्रेजेज-अरे दादा! बोलकर हमारा स्वागत किया, जिसे सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं दर्शकों का आभारी हूं, जिन्होंने हमारे काम की हमेशा सराहना की और हम उम्मीद करते हैं कि हम ऐसे ही मजेदार कहानियों से अपने दर्शकों का आगे भी मनोरंजन करते रहेंगे। यहां के मशहूर मंदिरों की सैर, स्ट्रीट फूड का आनंद और खरीदारी एवं घाटों पर नावों की यादगार यात्रा के दौरान हमने हमारे दर्शकों से परस्पर संवाद करते हुये बेहतरीन समय बिताया। हमने यहां के स्वादिष्ट पकवानों, जैसे कि टमाटर चाट, लिट्टी चोखा और कुल्हड़ की चाय के भी मजे लिये। शिव की नगरी ने मुझे एक बार फिर मोहित कर दिया।
हालांकि, मैं दूसरी बार वाराणसी आया हूं। लेकिन अभी भी मेरा मन नहीं भरा है। और मैं यहां पर बार-बार आता रहूंगा। हर हर महादेव! पहली बार वाराणसी आईं कामना पाठक ऊर्फ राजेश सिंह ने अपने अनुभव बताते हुये कहा, ‘‘हमारे सभी दर्शकों को देव दीपावली की बहुत सारी शुभकामनायें! हमारे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ ने हप्पू सिंह, उसकी दबंग दुल्हनिया रज्जो और उनकी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग तथा कनपुरिया स्टाइल में डायलॉग्स के साथ मजेदार नोंक-झोंक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और उनका पसंदीदा शो बन गया है।
इसलिये, इस साल हास्य की अतिरिक्त खुराक देने और शहर के त्योहारी आनंद का मजा लेने के लिये हमने हमारे दर्शकों से मिलने और बातें करने के लिये काशी आने का फैसला किया। मैंने वाराणसी के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था, लेकिन कभी भी यहां आने का मौका नहीं मिल पाया। मैं पहली बार यहां आई थी और यहां की संस्कृति, लोगों, खान-पान, शॉपिंग और पूरे माहौल को देखकर मंत्रमुग्ध रह गई।
वाराणसी में देखने के लिये बहुत कुछ है-यहां के घाटों से लेकर महलों और सुबह-सबेरे की नाव की सैर के अद्भुत नजारे, हर चीज बेमिसाल है। वाराणसी शाकाहारी लोगों के लिये स्वर्ग की तरह है, जहां पर आप बेहद सस्ते दामों में तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं। कचौड़ी, सब्जी, जलेबी और ठंडाई खासतौर से ऐसे व्यंजन हैं, जिनका स्वाद यहां आने के बाद आपको जरूर चखना चाहिये।
मैं तो इस शहर की खूबसूरती और यहां के जश्न के माहौल में पूरी तरह से खो गई। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे काशी आने का मौका मिला। सड़क पर चल रहे लोगों ने हमें फौरन पहचान लिया और हमारा अभिनंदन किया। उनके प्यार और लगाव को देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गये थे। यह अनुभव जिंदगी भर में यादों में बसा रहेगा।

The Review

Happu Ki Ultan Paltan

एण्डटीवी का ‘घरेलू कॉमेडी‘ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

    Kantara: Chapter 1
मनोरंजन

कांतारा: चैप्टर 1 को मिली सफलता के लिए ऋषभ शेट्टी काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकेंगे

October 16, 2025
Dadasaheb Phalke Award
मनोरंजन

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

September 21, 2025
Oscars
मनोरंजन

आस्कर में भारत की तरफ से फिल्म होमबाउंड होगी आधिकारिक प्रविष्टि

September 20, 2025
Next Post
Earthquake in India

भारत में 9 महीने में आए 948 भूकंप, ये खतरे की घंटी

Snowfall on Hills

Watch Video : खराब मौसम और पहाड़ियों और ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी

Demonetisation

नोटबंदी मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय

Discussion about this post

Recommended

lost job

यूपीपीएससी पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी, एसडीएम व डिप्टी एसपी समेत 250 पदों पर होगी भर्ती

4 years ago
Cyber Fraud

67 करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले तीन अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

4 months ago
Khalistani terrorists

महाकुंभ में थी धमाके की साजिश, खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह गिरफ्तार

1 year ago
INDIA ALLIANCE

कांग्रेस ने राज्य इकाईयों के साथ सीट बंटवारे की कसरत पर तेज की मंत्रणा

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?