नामांकन के अंतिम दिन भी नहीं सुलझा महागठबंधन का विवाद

SHARE:

Bihar Elections 2025

BNP NEWS DESK।   Bihar Election 2025 दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन भी सीटों की संख्या को लेकर महागठबंधन के घटक दलों का विवाद नहीं सुलझ पाया। सोमवार को राजद ने 143, कांग्रेस ने छह और विकासशील इंसान पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की।राजद की सूची में मधुबनी जिले की बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के लिए अरुण कुशवाहा का नाम है।
वीआईपी ने इस सीट पर विंदू गुलाब यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया। दोनों उम्मीदवारों का नामांकन भी हो गया है। राजद विधायक शशिभूषण सिंह को वीआइपी ने सुगौली से उम्मीदवार बनाया है। यह राजद की सहमति से हुआ है।

राजद की सूची में परम्परागत माय समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है

Bihar Election 2025 राजद ने जमुई जिला के सिकंदरा से विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। यह कांग्रेस के कोटे की सीट है। कांग्रेस की ओर से विनोद चौधरी ने नामांकन किया है। सिकंदरा में राजद से तालमेल के आधार पर 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हो गई। राजद ने इसी आधार पर वहां अपना दावा किया है। राजद की सूची में परम्परागत माय समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है।

 

राजद ने 52 यादवों और 18 मुसलमानों को उम्मीदवार बनाया है। यह कुल उम्मीदवारी का करीब 50 प्रतिशत है। पिछड़ी जातियों में राजद ने कुशवाहा को प्राथमिकता दी है। इस जाति के 15 उम्मीदवार बनाए गए हैं। वैश्य समुदाय से आने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी ठीकठाक है। राजद ने दो दर्जन से अधिक विधायकों को बेटिकट कर दिया है। यह अन्य दलों की तुलना में सर्वाधिक है।

राजद के एक विधायक छोटे लाल राय सारण जिले के परसा से जदयू टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार 70 सीटों पर लड़ी कांग्रेस इस चुनाव में 60 सीटों पर लड़ रही है।
गठबंधन के तहत भाकपा माले का 20 सीटें दी गई हैं। इस समय महागठबंधन के विभिन्न दल 10 सीटों पर आपस में टकरा रहे हैं। सुलह की बातचीत भी चल रही है। संभव है कि नाम वापस लेने की तिथि या उससे पहले दोस्ताना संघर्ष वाली सीटों की संख्या कम हो जाए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें