गुजराती कंपनी के खिलाफ एफआइआर सार्वजनिक करे सरकार : अखिलेश यादव

SHARE:

Akhilesh Yadav

BNP NEWS DESK।  Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस भर्ती परीक्षा मामले में एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा। कहा, यह आरोप बेहद गंभीर है कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर करवाने वाली गुजरात की कंपनी का ही पेपर लीक करवाने में हाथ है।

उसका मालिक जब सफलतापूर्वक विदेश भाग गया तब प्रदेश सरकार ने उसके बारे में जनता को बताया। जनता के गुस्से से बचने और दिखावे के लिए ही उस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया। सरकार कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ एफआइआर की कापी सार्वजनिक करे।

हर कंपनी के इतिहास और उसकी सत्यनिष्ठा-गुणवत्ता की जांच की जाए

 

Akhilesh Yadav  अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार गुजरात भेजकर उसकी संपत्ति वसूलने की हिम्मत दिखाए। ऐसे आपराधिक लोग उत्तर प्रदेश के 60 लाख युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के दोषी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काम करने वाली हर कंपनी के इतिहास और उसकी सत्यनिष्ठा-गुणवत्ता की जांच की जाए। जब बेईमान और कलंकित कंपनियों को काम दिया जाए तो जनता को समझ लेना चाहिए कि इसमें काम देने वाले प्रदेश सरकार के उस मंत्रालय और उसके विभाग के लोगों की भी हिस्सेदारी है, मतलब ‘ये भ्रष्टाचार की साझेदारी’ है।

संलिप्तता सिद्ध होने पर बर्खास्त किया जाए

सपा मुखिया ने कहा कि परीक्षा कराने वाली कंपनी ही नहीं बल्कि हर संलिप्त मंत्री या अधिकारी की भी जांच हो और जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक उसे काम से मुक्त रखा जाए। संलिप्तता सिद्ध होने पर बर्खास्त किया जाए। हम मांग करते हैं कि प्रदेश में काम कर रही या काम करने की इच्छुक हर बाहरी कंपनी की गहन जांच के बाद ही काम दिया जाए। प्रदेश की कंपनियों को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के आक्रोशित युवा पूछ रहे हैं कि यूपी के बुलडोजर के पास बाहर के राज्यों में जाने का लाइसेंस और साहस है क्या? जिस मंत्रालय के तहत पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी उसके मंत्री और अधिकारियों की तरफ बुलडोजर मुड़ता भी है या नहीं? यूपी की जनता ये भी याद रखे कि ये वही भाजपा सरकार है, जो कल तक ठेके पर पुलिस रखने का फरमान निकाल रही थी। घोर निंदनीय है। विभिन्न परीक्षाओं का पेपर लीक होना, सरकार की सत्यनिष्ठा पर सवालिया निशान है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather