गंगोत्री से पटना तक गंगज्योत मैराथन जगा रही है स्वच्छता की अलख

SHARE:

Gangjyot Marathon

BNP NEWS DESK।  Gangjyot Marathon गंगोत्री से पटना तक गंगा निर्मलीकरण के लिए जागरूकता फैला रही ग्लोबल गंगज्योत मैराथन का 13 मार्च को काशी के पौराणिक दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की गंगा आरती के पूर्व नमामि गंगे और क्रीड़ा कला भारती द्वारा किया गया ।

Gangjyot Marathon सनातनी गंगा फाऊंडेशन और आईडीपीटीएस के तत्वावधान में आयोजित मैराथन की अगुवाई कैप्टन प्रवीण कुमार कर रहे हैं। गंगज्योत मैराथन के काशी पहुंचने पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन (संपर्क) ब्रह्मानंद पेशवानी के मुख्यातिथय में क्रीड़ा कला भारती की अध्यक्ष सोनी चौरसिया, उपाध्यक्ष राजेश डोगरा एवं नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने मैराथन में सम्मिलित 20 सदस्यों का अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व रूद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया ।

 

मैराथन में कैप्टन प्रवीण कुमार (सनातनी गंगा फाउंडेशन संस्थापक) बृजेन्द्र प्रसाद सिन्हा (आईडीपीटीएस संस्थापक) श्री हरीश शेमवाल जी (गंगोत्री अध्यक्ष एवं सनातनी गंगा फाउंडेशन निदेशक) प्रियांशु पांडेय (समन्वयक) डॉ.सुनीता गोधरा (ब्रांड एंबेसडर ग्लोबल गैंगजोत मैराथन) श्री बी.एस.तिवारी आशुतोष मिश्रा (मैराथन टीम समन्वयक) एवं बीस सदस्यीय मैराथन दल प्रमुख रूप से शामिल रहे । सनातनी गंगा फाउंडेशन ने वाराणसी में गंगा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे गंगा सेवकों एवं रक्षकों का सम्मान भी किया ।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से 10 वर्षों से काशी के गंगा तट पर गंगा सेवा कर रहे नमामि गंगे के राजेश शुक्ला, सैकड़ो लोगों की जान बचा चुके गोरखनाथ यादव, गंगा सेविका सारिका गुप्ता, गंगोत्री सेवा समिति के सचिव दिनेश शंकर दुबे रहे। गंगोत्री सेवा समिति के तत्वाधान में होने वाली गंगा आरती के पूर्व सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया ।

आयोजन में भारत विकास परिषद शिवा के अध्यक्ष मोहन रौनियार विशिष्ट अतिथि थे । वक्ताओं ने कहा कि गंगा जन भागीदारी से संरक्षित की जा सकती है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें