1 सितंबर 2023 को एल.आई.सी. में स्थापना दिवस मनाया गया

SHARE:

LIC Foundation Day 

BNP NEWS DESK। LIC Foundation Day  भारतीय जीवन बीमा निगम के नगर शाखा-प्रथम में एलआईसी का 67वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

LIC Foundation Day स्थापना दिवस का शुभारंभ वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव और वी.डी.आई.ई.ए. के महामंत्री श्री बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कर्मचारियों/अधिकारियों, विकास अधिकारी, अभिकर्ता तथा बीमाधारकों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने कहा कि सभी के मेहनत और लगन के कारण आज एल.आई.सी. देश ही नहीं बल्कि विश्व की एक ताकतवर वित्तीय संस्था बनकर उभरी है।

1956 में लगाया गया एल.आई.सी. रूपी पौधा एक वटवृक्ष बन चुका है जिसे आगे और विशाल बनाये जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई।

सभा का संचालन शाखा प्रबंधक श्री महेन्द्र सिंह ने किया। वी.डी.आई.ई.ए. अध्यक्ष साथी नारायण चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथी राजीव कन्नौजिया, रतनलाल, सुमन श्रीवास्तव, रीता, ज्योति मेहरा, पंकज गुप्ता, सुमंत कुमार, योगेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन शाखा प्रबंधक (विक्रय) विजय कुमार पाल ने किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather