वाराणसी में मछली विक्रेता की दोस्‍त ने मजाक में शुरू विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी

SHARE:

murder in mainpuri

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। वैवाहिक समारोह में कंकर मारने पर उपजा विवाद हत्या तक जा पहुंचा।  मजाक में मारे गए कंकर के जवाब में दोस्त ने गाली दे दी तो विवाद शुरू होने पर चाकू मार दिया गया। अस्पताल ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

शिवपुर थाना अंतर्गत पिसौर गांव में मामूली विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। 20 वर्षीय मृतक संदीप सोनकर पुत्र बच्चे लाल सोनकर शिवपुर थाने के समीप सोनकर बस्ती का निवासी था इसके साथ ही वह मछली विक्रेता भी था। रविवार की रात्रि अपने चार मित्रों के साथ वह भवानीपुर स्थित राजेश पटेल के बेटी की शादी में सम्मिलित होने पहुंचा था। वहीं पर खाना खाने के दौरान पिसौर के निवासी किशन गुप्ता के ऊपर संदीप सोनकर ने हंसी मजाक के नियत से छोटा सा कंकर का टुकड़ा फेंका जिस पर किशन गुप्ता ने गुस्से में उसे गालियां दीं और अपने घर चला आया।

मामला शांत होने के थोड़ी देर पश्चात थोड़ी देर पश्चात संदीप सोनकर अपने मित्र सूर्य प्रकाश कनौजिया को साथ लेकर किशन गुप्ता के मकान पर पहुंचा और उससे गाली गलौज को लेकर उलाहना देने लगा। जिस पर गुस्साए किशन गुप्ता ने घर के अंदर से चाकू लाकर संदीप सोनकर के पेट में वार कर दिया। जिससे संदीप वही गिरकर तड़पने लगा आनन-फानन में उसके मित्र सूर्य प्रकाश कनौजिया हत्यारे दोस्त का भाई रामआसरे गुप्ता उर्फ कल्लू उसे बाइक पर बिठाकर पहले प्रज्ञा हॉस्पिटल फिर जमुना सेवा सदन तथा दीनदयाल हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखकर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

दीनदयाल अस्पताल से ऑटो रिक्शा में बैठा कर ट्रामा सेंटर ले जाते समय संदीप सोनकर ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन जुटाने में लगी हुई। वहीं मृतक के भाई बबलू सोनकर की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारे का पता लगाने में जुटी हुई है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें