अभिनेत्री राखी सावंत आदिल से निकाह के बाद इस्लाम अपनाकर बनी फातिमा

SHARE:

Rakhi Sawant 

BNP NEWS DESK | Rakhi Sawant  अभिनेत्री राखी सावंत लगातार ही आदिल खान दुर्रानी संग अपनी सीक्रेट शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी लगातार इस बात को कह रही थीं| उन्होंने आदिल के साथ इस्लाम के तौर तरीकों से शादी की है| उन्होंने इस्लाम भी अपनाया है | आदिल इस निकाह को सबके सामने नहीं मान रहे हैं। अब आदिल ने भी अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बयान दिया है।

आदिल ने राखी सावंत संग अपनी शादी को स्वीकार किया है और कहा है कि वह अपने परिवार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच अब इस्लाम अपनाने के बाद राखी सावंत हिजाब पहने नजर आई हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही राखी ने अपने और आदिल की शादी का खुलासा मैरिज सर्टिफिकेट के जरिए किया

Rakhi Sawant  राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अब अपना एक नया वीडियो साझा किया है। जिसमें वह हिजाब पहने नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में राखी सावंत ऑरेंज रंग का हिजाब पहने नजर आ रही हैं। साथ ही इस वीडियो में वह आदिल के साथ मस्ती करती हुई भी दिख रही हैं। इससे पहले भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही राखी ने अपने और आदिल की शादी का खुलासा मैरिज सर्टिफिकेट के जरिए किया था

आदिल ने राखी सावंत संग अपनी शादी की बात को मानते हुए कहा, ‘मैं और राखी शादीशुदा हैं और हम दोनों साथ में खुश हैं। परिवार को इस बारे में जानकारी है, लेकिन वह अभी इसके लिए राजी नहीं हुए हैं और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। पहले मैं इस बात से इनकार कर रहा था, लेकिन फिर मैंने देखा कि जहां राखी होती हैं, वहां कॉन्ट्रोवर्सी भी होती है। ऐसे में मैंने सोचा कि जब मीडिया में इतनी बातें हो रही हैं तो शादी की बात को मान लेना ही ठीक है।’

राखी ने कहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से आदिल के साथ शादी के बाद इस्लाम अपनाया है और आदिल ने प्यार से उनका का नाम राखी से बदलकर फातिमा रखा है, जो उन्हें बहुत पसंद आया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather