भोजपुरी गायक रितेश पांडेय से मांगी दस लाख की रंगदारी

SHARE:

Ritesh Pandey

BNP NEWS DESK। Ritesh Pandey भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय को शुक्रवार को एक बदमाश ने फोन कर दस लाख की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। रितेश ने मामले में सारनाथ थाने में बुलबुल यादव और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

वाराणसी के सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज

Ritesh Pandey रितेश पांडेय सारनाथ के तिलमापुर में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्हें एक नंबर से फोन आया और उसने खुद को बुलबुल यादव बताया और गाली गलौज करने लगा। साथ ही उसने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और मना करने पर जान से मरवा कर फेंकवाने की धमकी दी। जिसके बाद गायक डरे सहमे हुए हैं।

उन्होंने जांच कर रंगदारी मांगने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही धमकी देने वाले को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। Ritesh Pandey

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें