• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 20, 2025
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

प्रख्यात कथक नर्तक बृज मोहन नाथ मिश्रा बिरजू महाराज का निधन

BNPNEWS by BNPNEWS
January 17, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
प्रख्यात कथक नर्तक बृज मोहन नाथ मिश्रा बिरजू महाराज का निधन
14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

 बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। भारतीय नृत्य शैली कथक को विश्व पटल पर ले जाने वाले और इस तक शिष्यों तथा प्रशंसकों की कई पीढ़ियों की पहुंच बनाने वाले प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का सोमवार तड़के यहां अपने घर पर निधन हो गया। ‘महाराज जी’ के नाम से मशहूर बिरजू महाराज अगले महीने 84 वर्ष के हो जाते।

भारत के सबसे प्रसिद्ध एवं पसंदीदा कलाकारों में से एक, बृज मोहन नाथ मिश्रा (पंडित बिरजू महाराज के नाम से मशहूर) लखनऊ के कालका-बिंदादिन घराना से ताल्लुक रखते थे। वह ठुमरी के भी माहिर थे और उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म “शतरंज के खिलाड़ी” के लिए एक गीत भी गाया था। उनके परिवार में तीन बेटियां, दो बेटे और पांच नाती-पोते हैं।

कथक नर्तक गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और उच्च मधुमेह की वजह से पिछले महीने से ‘डायलिसिस’ पर थे। उनकी पोती ने बताया कि संभवत: महाराज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

रागिनी ने कहा, ‘‘ वह हमारे साथ थे, जब यह हुआ। उन्होंने रात का भोजन कर लिया था और हम ‘अंताक्षरी’ खेल रहे थे क्योंकि उन्हें पुराना संगीत बहुत पसंद था। वह लेटे हुए थे…और अचानक उनकी सांसें असामान्य होने लगीं। हमें लगता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था क्योंकि वह दिल के मरीज भी थे।”

उन्होंने कहा, “यह रात में सवा बारह से साढ़े बारह बजे के बीच हुआ। बस एक या दो मिनट ऐसी स्थिति रही होगी। हम उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्य से हम उन्हें बचा नहीं पाए। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।’’

खुद भी एक कथक नर्तक, रागिनी ने कहा कि परिवार के लिए राहत की बस एक बात यह है कि उन्हें अपने आखिरी वक्त में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा, “उनके दो शिष्य और दो पोतियां, मेरी छोटी बहन यशस्विनी और मैं, उनके साथ थे जब यह हुआ। वह अपने आखिरी क्षणों में हंस और मुस्कुरा रहे थे।”

कथक दिग्गज की निधन की खबरें आते ही शोक संदेशों का तांता लग गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिरजू महाराज की मौत पूरे कला जगत के लिए “अपूरणीय क्षति” है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, “दिग्गज पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। इसने भारतीय संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में बड़ा सा खालीपन ला दिया है। वह एक प्रतीक बन गए थे, जिन्होंने कथक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक नृत्य के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है और उन्हें इसके लिए याद किया जाएगा।

बृजमोहन महाराज या बिरजू महाराज कथक नर्तकों के महाराज परिवार के वंशज थे। उन्होंने अपने पिता एवं गुरु अचन महाराज और चाचा शंभू महाराज और लच्छू महाराज से प्रशिक्षण लिया।

दिवंगत पंडित जसराज की बेटी, गायिका दुर्गा जसराज ने बिरजू महाराज के निधन को “भारतीय प्रदर्शन कला के लिए “भारी नुकसान” बताया।

नर्तकी गीता चंद्रन ने भी महाराज के निधन पर शोक जताया और नृत्य की दुनिया में उनके योगदान को एतिहासिक बताया और ऐसा बताया जिसे उनके अद्भूत शिष्य एवं विद्यार्थी आगे लेकर जाएंगे।

बिरजू महाराज को फिल्म उद्योग में भी खूब पसंद किया जाता था। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित को “देवदास” फिल्म के “काहे छेड़े मोहे” गीत और दीपिका पादुकोण को “बाजीराव मस्तानी” के गीत “मोहे रंग दो लाल” के लिए प्रशिक्षित किया था।

उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कालीदास सम्मान और “विश्वरूपम’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर और “बाजीराव मस्तानी” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Related

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Geeta Samota
राष्ट्रीय

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

May 20, 2025
Geeta Samota
राष्ट्रीय

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

May 20, 2025
Jayant Narlikar
राष्ट्रीय

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

May 20, 2025
Next Post
चुनावी राज्‍यों में प्रचार रैली और रोड शो प्रतिबंधित हो सकते हैं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कर रहा मंथन

वाराणसी में कई मतदेय स्थलों के परिवर्तन को आयोग ने किया अनुमोदित

मऊ में मुख्‍तार अंसारी के करीबी की नीलाम होगी करोड़ों की सम्‍पत्ति

मऊ में मुख्‍तार अंसारी के करीबी की नीलाम होगी करोड़ों की सम्‍पत्ति

cold wave

मौसम रिपोर्ट : पूरे दिन खिली धूप रही बेअसर, पारा गिरा

Discussion about this post

Recommended

वाराणसी के कमिश्‍नर व डीएम ने दी होम्योपैथिक दवा किट

वाराणसी के कमिश्‍नर व डीएम ने दी होम्योपैथिक दवा किट

3 years ago
  womens test cricket

भारत ने बनाया महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर

Millet Food

भाव से पकाया मोटा अनाज, चाव से खाये विदेश मंत्री

UP Assembly Election 2022 : वाराणसी में सार्वजनिक स्थलों से बैनर, पोस्टर हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए : डीएम

UP Assembly Election 2022 : वाराणसी में सार्वजनिक स्थलों से बैनर, पोस्टर हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए : डीएम

3 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान

ललित चक्र के ग्रीष्मोत्सव में व‍िवि‍ध सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों की प्रस्‍तुत‍ि

योगी आदित्यनाथ के जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी

शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

Trending

Geeta Samota
राष्ट्रीय

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

by BNPNEWS
May 20, 2025
0

BNP NEWS DESK। Geeta Samota सीआइएसएफ की सब इंस्पेक्टर गीता समोता ने 'एवरेस्ट फतह' कर इतिहास रच...

Geeta Samota

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

May 20, 2025
Sharmila Tagore, Simi Grewal

कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

May 20, 2025
Jayant Narlikar

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

May 20, 2025
open chess tournament

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

May 19, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास
  • गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास
  • कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?