चुनावी बांड ने बजाया बैंड तो उत्पीड़न पर उतरी भाजपा : अखिलेश

SHARE:

Akhilesh Yadav

BNP NEWS DESK। Akhilesh Yadav चुनावी बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। इसकी घबराहट में वह उत्पीड़न पर उतर आई है। दिल्ली में इसका असर दिख रहा है, जहां मुख्यमंत्री को जेल भेजा जा रहा है, लेकिन अन्याय की भी उम्र होती है। एक समय के बाद उसका भी नाश होता है। यह बातें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सीतापुर जिला कारागार में पूर्व मंत्री आजम खां से मुलाकात के बाद कहीं।

आजम सीतापुर जेल में बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सजा काट रहे

Akhilesh Yadav  आजम सीतापुर जेल में बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सजा काट रहे हैं। करीब एक घंटे तक मुलाकात करने के बाद राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के साथ बाहर आए अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्षी पार्टियां तो चंदा ले सकती हैं, लेकिन भाजपा तो सत्ता में है।

मोहम्मद आजम खान के साथ अन्याय लगातार हो रहा

 

इन्होंने वसूली की है। भाजपा उत्पीड़न के जरिये आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने बताया कि आजम खां से रामपुर सहित विभिन्न सीटों के टिकट और अन्य राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई है। कहा कि मोहम्मद आजम खान के साथ अन्याय लगातार हो रहा है। यह सरकार का अमानवीय कार्य है। ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलेगा कि एक परिवार के लोगों के साथ ऐसा अन्याय हो रहा हो। Akhilesh Yadav

पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि करीब 60 लाख परीक्षार्थियों की संख्या का तीन से गुणा कर दें तो यह संख्या डेढ़ करोड़ पहुंचती है। इसको 80 लोकसभा क्षेत्रों में बांट दिया जाए तो प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सवा दो लाख वोट भाजपा के कटेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को ‘पीडीए’ हराएगा।

पत्रकारों के पूछने पर भी उन्होंने आएनडीआइए का जिक्र करने से परहेज किया, जबकि सीतापुर की सीट कांग्रेस के हिस्से में गई है। जिला कारागार के बाद वह पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस का कोई नेता नहीं दिखा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें