आयुक्तों के खाली पदों को भरने के बाद ही होगा लोकसभा चुनाव का एलान

SHARE:

election commissioner

BNP NEWS DESK।  election commissioner लोकसभा चुनाव के एलान से ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफा देने से भले ही सियासत गरमाई हुई है, लेकिन इसका असर चुनावी तैयारियों या चुनाव कार्यक्रमों के एलान पर बिल्कुल नहीं पड़ने वाला है। यह बात अलग है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही चुनाव आयुक्तों के दोनों पदों पर नई नियुक्तियां हो जाएं।

चुनाव कार्यक्रमों का एलान किया जाए

election commissioner अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद सरकार के स्तर पर इसे लेकर तेजी से तैयारी चल रही है। संभव है कि नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति 15 मार्च या उससे पहले कर दी जाए। इसके बाद चुनाव कार्यक्रमों का एलान किया जाए। वैसे भी चुनाव कार्यक्रमों के एलान को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं, उसके मुताबिक इस हफ्ते कभी भी एलान हो सकता है।

1989 से पहले चुनाव आयोग एक सदस्यीय होता था

चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव के एलान के लिए पूरे आयोग का होना जरूरी नहीं है, इसकी घोषणा अकेले मुख्य चुनाव आयुक्त भी कर सकते हैं। 1989 से पहले चुनाव आयोग एक सदस्यीय होता था। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ही अकेले चुनाव का एलान करते थे। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ दो अन्य चुनाव आयुक्तों को नियुक्त किए जाने के बाद अधिकतर पूरा आयोग ही चुनाव का एलान करता आ रहा है।

भले ही मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त एक ही रहा हो। सूत्रों की मानें तो यदि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में किसी भी तरह की देरी हुई तो मुख्य चुनाव आयुक्त अकेले ही चुनाव का एलान कर सकते हैं, जिसकी संभावना कम है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हो गया है

इस बीच, चुनाव आयुक्त के चयन को लेकर तैयारियों तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हो गया है। जिसमें पीएम के अतिरिक्त दो सदस्यों में लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और पीएम की ओर से सहयोगी मंत्री के तौर पर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को नामित किया गया है।

पीएम की उपलब्धता के आधार पर यह बैठक कभी भी हो सकती है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में दोनों चुनाव आयुक्तों के पद खाली है। एक पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने से खाली हुआ है, जबकि दूसरा पद फरवरी में अनूप चंद्र पांडेय की सेवानिवृत्ति के बाद से खाली था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather