वाराणसी में 18 वार्डों के लिए 814.54 करोड़ की पेयजल योजना मंजूर

SHARE:

​Drinking Water in Varanasi

BNP NEWS DESK। ​Drinking Water in Varanasi ​वाराणसी में सीवर के साथ-साथ शहरी और विस्तारित इलाकों में दशकों पुराने पेयजल संकट को अब जड़ से समाप्त होना तय है । अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्डों सहित वरुणा पार, रामनगर और सूजाबाद जैसे क्षेत्रों के लिए कुल 814.54 करोड़ रुपये की वृहद पेयजल परियोजनाओं को शासन ने प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। आधुनिक तकनीक से लैस इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की आधारशिला जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रखेंगे।

Drinking Water in Varanasi ​ ​​पेयजल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह नया रूप देने के लिए शहर के प्रभावित वार्डों में कुल 651.64 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पानी के भंडारण और उचित दबाव सुनिश्चित करने के लिए 18 नए ओवरहेड टैंक और 22 भूमिगत जलाशयों (सीडब्ल्यूआर) का निर्माण किया जाएगा।
इस पूरी प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता इसका स्काडा तकनीक से लैस होना है। इस तकनीक के माध्यम से जल निगम के कंट्रोल रूम से ही पानी की आपूर्ति, लीकेज और दबाव की रियल-टाइम निगरानी हो सकेगी, जिससे पानी की बर्बादी पर लगाम लगेगी। इस परियोजना से सीधे तौर पर 67,886 घरों को शुद्ध जल का कनेक्शन मिलेगा।

बदलेगा बुनियादी ढांचा

इस पूरी योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के उन इलाकों में पानी पहुंचाना है जहां वर्तमान में लो-वोल्टेज या पुरानी पाइपलाइनों के कारण आपूर्ति बाधित रहती है। राइजिंग मेन पाइप बिछाने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर निर्माण का भी प्रावधान किया गया है।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल अनुसार इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद वाराणसी के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अगले कई दशकों तक पानी की किल्लत नहीं होगी । शासन द्वारा जारी पहली किस्त के साथ ही जल निगम ने निर्माण कार्यों की तैयारी तेज कर दी है। Drinking Water in Varanasi ​

वार्डवार बजट के साथ परियोजना का विवरण इस प्रकार है

-​शिवपुरवा-तुलसीपुर बेल्ट: ​शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर एवं काजीपुरा वार्ड के लिए सर्वाधिक 184.09 करोड़ रुपये से 112.17 किमी का नेटवर्क होगा तैयार

-​दुर्गाकुंड व भेलूपुर जोन: दुर्गाकुंड, नरियां, सरायनंदन, जोल्हा उत्तरी एवं भेलूपुर वार्ड में 166.67 करोड़ रुपये से 251.92 किमी नेटवर्क होगा तैयार।

-​शिवाला व नगवा क्षेत्र: शिवाला, नगवा, बघाड़ा, जंगमबाड़ी एवं बंगाली टोला के लिए 87.95 करोड़ रुपये से 94.77 किमी पाइप का नेटवर्क

​ -हुकुलगंज व नई बस्ती वार्ड में 45.91 करोड़ रुपये से एक -ओवरहेड टैंक और 58.35 किमी पाइपलाइन का कार्य होगा।​प्रह्लाद घाट क्षेत्र: प्रह्लाद घाट एवं कृतिवाशेश्वर वार्ड के लिए 33.44 करोड़ रुपये से 34.44 किमी पाइपलाइन का होगा कार्य ।

-ट्रांस वरुणा जलापूर्ति योजना: (लमही जोन) फेज-1, पार्ट-बी 137.43 करोड़ रुपये

सूजाबाद जोन : 34.77 करोड़ 50 हजार रुपये

-पेयजल योजना (क्लस्टर-2): विस्तीकरण वार्ड 33.44 करोड़ रुपये

-पेयजल योजना (रामनगर): नए विस्तारित क्षेत्र 90.85 करोड़ रुपये। Drinking Water in Varanasi ​

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें