BNP NEWS DESK। Amit Shah कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में गत गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस उपायुक्त समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैैं। रविवार सुबह 11 बजे तक इन अधिकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय में रिपोर्ट देनी होगी।
Amit Shah जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें साउथ डिवीजन के पुलिस उपायुक्त (दो) सिद्धार्थ दत्त, अलीपुर थाने के प्रभारी प्रियंकर चक्रवर्ती, अतिरिक्त थाना प्रभारी चंडीचरण बंद्योपाध्याय व पुलिस सार्जेंट सौरभ चट्टोपाध्याय शामिल हैैं।
ये अधिकारी भवानीपुर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें कि मुख्यमंत्री व ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले हाजरा मोड़ से रोड शो आयोजित किया गया था, जिसमें गृह मंत्री भी मौजूद थे।
उनका जुलूस जैसे ही कालीघाट में ममता के घर के सामने से गुजरा, माहौल तनावपूर्ण हो गया। तृणमूल समर्थकों ने शाह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा समर्थकों के साथ तीखी नोंक- झोंक हुई, जो हाथापाई में बदल गई। इसके अलावा इस घटना में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 35 से 40 लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। Amit Shah
















Discussion about this post