सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद डिंपल और धर्मेंद्र के नाम की चर्चा

SHARE:

Akhilesh Yadav
बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। 18वीं विधानसभा के चुनाव में जिले की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को जिले में आए थे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओें में जोश भरने के दूसरे दिन मंगलवार को आजमगढ़ संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया। अब सवाल यह उठता है कि अखिलेश यादव के बाद आजमगढ़ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की विरासत डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव या कोई और संभालेगा।

सपा खेमे मेें इस बात को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सपा के गढ़ आजमगढ़ संसदीय सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी रहे रमाकांत यादव को 63204 वोटों से शिकस्त दी थी। मुलायम सिंह यादव को 340,306 वोट मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश की सबसे हाट लोकसभा सीटों में से एक आजमगढ़ संसदीय सीट सपा के खाते में गई।

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को दो लाख, 59 हजार, 874 मतों के अंतर से हराकर पिता की विरासत संभाली थी। अखिलेश को कुल छह लाख 21 हजार, 578 वोट मिले, जबकि निरहुआ के खाते में तीन लाख, 61 हजार, 704 वोट आए। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के अनुसारपार्टी मुखिया अखिलेश यादव के लोकसभा सीट से इस्तीफे के बाद अब आजमगढ़ संसदीय सीट का उपचुनाव होना है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जो भी चेहरा तय किया जाएगा, उसे जिताने के लिए पूरी टीम सक्रियता से कार्य करेगी।

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather