• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष धर्म

रंगभरी एकादशी : काशी में शिव पार्वती के साथ भक्‍तों ने खेली होली, बाबा की निकली रजत पालकी

रंगभरी एकादशी : काशी में शिव पार्वती के साथ भक्‍तों ने खेली होली, बाबा की निकली रजत पालकी

BNPNEWS by BNPNEWS
March 14, 2022
in धर्म
Reading Time: 1 min read
0
रंगभरी एकादशी : काशी में शिव पार्वती के साथ भक्‍तों ने खेली होली, बाबा की निकली रजत पालकी
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। रंगभरी एकादशी के दिन काशीवासियों ने बाबा विश्वनाथ के साथ होली खेली। सोमवार को सुबह ही बाबा की चल प्रतिमा के पूजन के उपरांत आरती के साथ ही रंगभरी के रंगारंग उत्सव का श्रीगणेश हो गया। राजसी ठाट में देवी पार्वती और गणेश के साथ चिनार और अखरोट की लकड़ी से बनी रजत जड़ित पालकी पर प्रतिष्ठित करके बाबा की चल प्रतिमा काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में ले जाई गई। पालकी यात्रा के दौरान इतना गुलाल और अबीर उड़ाया गया कि महंत आवास से मंदिर प्रांगण तक करीब पांच सौ मीटर के बीच जमीन पर अबीर-गुलाल की परत जम गई थी। बाबा का सिंहासन रखने के लिए बिछाई गई हरी कालीन पहले गुलाल की बौछार से लाल हुई फिर भभूत से सफेद हो गई।
इससे पहले महंत डा. कुलपति तिवारी और पं. वाचस्पति तिवारी ने बाबा की विधानपूर्वक आरती उतारी। खादी का शाही कुर्ता धोती धारण किए बाबा के मस्तक पर बनारस की गंगा जमुनी तहजीब रेशमी पगड़ी के रूप में इठला रही थी। बरसाने के लहंगे और आभूषणों में देवी पार्वती का शृंगार संजीव रत्न मिश्र ने किया। शृंगार और भोग आरती के बाद महंत आवास विशेष कक्ष में बाबा के शृंगार का दर्शन भक्तों के लिए खोला गया। जैसे-जैसे सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़ रहे थे वैसे वैसे भक्तों का उत्साह कैलाश पर्वत सी ऊंचाई प्राप्त कर रहा था। दर्शन पूजन का क्रम सायं पांच बजे तक अबाध रूप से जारी रहा। ऐसी भी स्थिति आई जब एक तरफ बाबा की रजत पालकी उठाने की तैयारी हो रही थी और दूसरी ओर भक्तों का रेला बाबा के दर्शन के लिए महंत आवास में प्रवेश करने की जद्दोजहद कर रहा था। अत्यधिक भीड़ के कारण भक्तों को अनुरोध पूर्वक रोकना पड़ा। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले डमरू दल के सदस्यों ने थोड़ी-थोड़ी देर पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए ऐसा माहौल बन गया मानो समूची काशी ही डमरू निनाद करने उमड़ पड़ी हो। उनका जोश व्यवस्था पर भारी पड़ता दिखा। ऐसे में कुछ समय के लिए सांस्कृतिक अनुष्ठान शिवांजलि को रोकना भी पड़ा। राजशाही स्वरूप में शिवशंकर के दर्शन पाने के लिए हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचे। सांगीतिक अनुष्ठान के दौरान चंदन का बुरादा और फूलों से बनी अबीर की वर्षा भी रह रह कर की जाती रही। भक्तों की हर्ष ध्वनि के बीच शिव-पार्वती की चल रजत प्रतिमा को काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया गया और गुलाल की बौछार के बीच सप्तऋषि आरती की प्रक्रिया पूरी की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवांजलि में कलाकारों ने लगाई
रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर सोमवार को सांगीतिक अनुष्ठान शिवांजलि का आयोजन हुआ।
ख्यात गायिका विदुषी सुचरिता गुप्ता के स्वर में बाबा की पारंपरिक होली सजी। उन्होंने शिव पार्वती के विवाह और गौने का अत्यंत मनोरम शब्दचित्र प्रस्तुत किया। अंतरराष्ट्रीय कलाकार पं. अशोक पांडेय ने स्वतंत्र तबलावादन से काशी विश्वनाथ को नादांजलि दी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी संगीतकार पं. अमित शंकर त्रिवेदी की राग नटभैरव में निबद्ध रचना योगी ने माहौल को योगेश्वर शिव की अनुभूतियों से भर दिया। इसके बाद उन्होंने बगड़ बम बम बगड़ बम बम पर सैकड़ों भक्तों को जमकर नचाया। इस दौरान हर तरफ से रंग बिरंगे अबीर गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा होती रही। गायन वादन के दूसरे चरण में भोजपुरी भक्ति संगीत में अपनी खास पहचान रखने वाले कलाकारों ने भजनांजलि का अर्पण किया। पुनीत पागल बाबा ने अपनी पहचान के अनुरूप प्रस्तुति दी। उनकी रचना पागल पागल पर भक्तों ने जमकर ठुमके लगाए। इसी बीच आकाश और उनके साथियों ने भगवान श्रीकृष्ण राधा और शिव पार्वती की होली पर आधारित नृत्यमय झांकी प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। आराधना सिंह, सरोज वर्मा, प्रियंका पांडेय, सारिका सेठ, राकेश तिवारी,नीरज पांडेय आदि कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों से शिव की होली के अलग-अलग दृश्यों को जीवंत किया। विश्वनाथ मंदिर के महंत डा. कुलपति तिवारी ने कलाकारों को आशीर्वाद एवं बाबा का स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
Baikuntha Chaturdashi
धर्म

बैकुंठ चतुर्दशी का अनुष्‍ठान आज

November 4, 2025
Chhath Mahaparva 2025
धर्म

छठ महापर्व आज से, नहाय-खाय के साथ कठिन व्रत शुरू

October 25, 2025
Next Post
12 से 18 साल के बच्‍चों को लगाई जाएगी कोविड रोधी वैक्‍सीन, ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की मंजूरी

देश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड रोधी टीकाकरण 16 मार्च से होगा शुरू

parade of planets

इस बार होली वृद्धि, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि के साथ बन रहे हैं ध्रुव योग

cyber crime

गारंटर बताकर घर पर पुलिस भेजने की धमकी दे रहे साइबर ठग

Discussion about this post

Recommended

T-20 Disabled Cricket Tournament

धन्यवाद ट्रॉफी : बंगाल ने जीता ट्रॉफी व उत्तर प्रदेश ने जीता दिल

T20 World Cup

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 16 टीमें हुईं फाइनल, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने मारी एंट्री

4 years ago
india bangladesh match

बुमराह की टीम ने ध्वस्त की बांग्लादेशी बल्लेबाजी

education in up

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2000 की-चतुर्थ में ‘शिक्षा सप्ताह’ के तहत वर्षगाठ

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?