BNP NEWS DESK। Varanasi House Water Tax वाराणसी नगर निगम के जलकर और सीवर कर के बकायेदारों के लिए राहत की घड़ियां अब खत्म होने को हैं। शत-प्रतिशत सरचार्ज (ब्याज) माफी का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास अब महज 24 घंटे का समय शेष है। ऐसे में यदि आज रात तक बकाया जमा नहीं किया गया, तो पहली अप्रैल से न केवल ब्याज की पूरी राशि देनी होगी, बल्कि नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और जब्ती का बड़ा अभियान भी शुरू करने जा रहा है।
Varanasi House Water Tax वहीं भवन स्वा मियों की सुविधा के लिए वर्तमान वित्तीभय वर्ष के अंतिम दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद नगर निगम मुख्यातलय के अलावा सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन सेंटर शाम सात बजे तक खुले रहेंगे।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। www.nnvns.org.in पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। दुकान के किराए और लाइसेंस शुल्क को लेकर निगम का रुख सबसे कड़ा है। भुगतान में 31 मार्च तक की देरी होने पर निगम ने मूल धनराशि पर सीधे 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। बार-बार नोटिस के बाद भी जो दुकानदार या लाइसेंसधारी शुल्क जमा नहीं कर रहे, उनके प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी है। Varanasi House Water Tax
















Discussion about this post