BNP NEWS DESK। Sankat Mochanसंगीत साधकों का तीर्थ कहे जाने वाला संकट मोचन संगीत समारोह इस बार छह अप्रैल से आरंभ होगा समारोह छह दिनों तक चलेगा और इसमें कुल 45 प्रस्तुतियां होंगी। 135 से अधिक कलाकार अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें 11 पद्म सम्मानित कलाकार हैं तो इस बार 21 नवप्रवेशी कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जा रहा है देश भर से सभी संगीत घरानों और सभी धर्म, पंथों, मजहबों के कलाकार श्री हनुमान जी के दरबार में छह दिनों तक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
Sankat Mochan प्रत्येक दिन कार्यक्रम सायंकालीन आरती के बाद 7:30 बजे से आरंभ होकर प्रातः कालीन आरती तक या उसके बाद तक भी चलेगा। सोमवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल की शाम 7:30 बजे रूपवाणी संस्था की नृत्य नाटिका चित्रकूट की प्रस्तुति से होगा जिसका निर्देशन ख्यात रंग गर्मी व साहित्यकार व्योमेश शुक्ल करेंगे।
पंडित शिवकुमार शर्मा के पुत्र पंडित राहुल शर्मा संतूर वादन करेंगे
इसके पश्चात स्वर्गीय पंडित शिवकुमार शर्मा के पुत्र पंडित राहुल शर्मा अपना संतूर वादन करेंगे। पहले ही दिन पद्मश्री विदुषी मालिनी अवस्थी का गायन होगा और देश भर के अनेक राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन पद्मश्री पंडित विश्व मोहन भट्ट की मोहन वीणा, पंडित सुनील भट्ट की सात्विक वीणा का वादन होगा। पंडित रामकुमार मिश्र का तबला वादन, उस्ताद गुलाम अब्बास खान का गायन, उस्ताद अकरम खान का तबला वादन होगा। Sankat Mochan
तीसरे दिन पंडित उल्हास कशालकर का गायन, पंडित विवेक सुनार का बांसुरी वादन,पद्मश्री विदुषी जसविंदर नरूला का गायन, पंडित देवाशीष भट्टाचार्य का गिटार वादन, पंडित आलोक लहरी का सरोद वादन, पंडित देव ज्योति बोस का सरोद वादन, कृतिया नरसिंह राणा राणा का ओडिसी नृत्य और पंडित यू राजेश का मंडोलिन वादन होगा। पदमश्री पंडित अनूप जलोटा का गायन इस दिन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा तो पंडित अजय पोहनकर का गायन पंडित सतीश व्यास का संतूर वादन पंडित जयतीर्थ मेउंडी का गायन भी चौथी निशा की शोभा बढ़ाएगी।
पंचम निशा में पंडित राम मोहन महाराज का कथक नृत्य
पंचम निशा में पंडित राम मोहन महाराज का कथक नृत्य, पंडित देवेंद्र नारायण मजूमदार का सरोद वादन, पंडित रोनू मजूमदार का बांसुरी वादन, पद्मश्री विदुषी कंकणा बनर्जी का गायन, उस्ताद मसकुर अली खान का गायन, बिलाल खान का तबला वादन, पंडित किशन महाराज के नाती अमरेंद्र मिश्र का सितार वादन, अनिरुद्ध भट्टाचार्य का गायन, अभिषेक दास की मकरंद वीणा का वादन होगा 11 अप्रैल शनिवार को अंतिम दिन छठवें दिशा में पंडित रतिकांत महापात्र और उनकी धर्मपत्नी सुजाता महापात्र ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
महताब अली नियाजी का सितार वादन, विदुषी कलापिनी कोमकली का गायन, सिराज अली खान का सरोद वादन, पंडित अभय रुस्तम सपोरी का शततंत्री वीणा वादन, पंडित अंजू सहाय का तबला वादन, पंडित हरीश तिवारी का गायन पंडित विनोद लेने का तबला वादन उस्ताद शाकिर खान का सितार वादन होगा और अंत में पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा अपने पुत्र सारांश मिश्र के साथ युगल गायन प्रस्तुत करेंगे। Sankat Mochan
















Discussion about this post