BNP NEWS DESK। Varanasi Municipal Corporation नगर निगम के जलकर और सीवर कर के बकायेदारों के लिए राहत की घड़ियां अब खत्म होने को हैं। शत-प्रतिशत सरचार्ज (ब्याज) माफी का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास अब महज 24 घंटे का समय शेष है। ऐसे में यदि आज रात तक बकाया जमा नहीं किया गया, तो पहली अप्रैल से न केवल ब्याज की पूरी राशि देनी होगी, बल्कि नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और जब्ती का बड़ा अभियान भी शुरू करने जा रहा है।
Varanasi Municipal Corporation छूट की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है और पहली अप्रैल से निगम सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। निगम ने ऐसे लगभग 83,000 भवनों को भी चिन्हित कर लिया है जिनकी सूची जोनवार तैयार है।
सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन सेंटर रात 9:00 बजे तक खुले रहेंगे
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि भवन स्वामियों की सुविधा के लिए मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद भवन स्वामियों की सुविधा हेतु नगर निगम मुख्यालय और सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन सेंटर रात 9:00 बजे तक खुले रहेंगे। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। ऑनलाइन भुगतान www.nnvns.org.in पर भी किया जा सकता है।
दुकान के किराए और लाइसेंस शुल्क को लेकर निगम का रुख सबसे कड़ा है। भुगतान में 31 मार्च तक की देरी होने पर निगम ने मूल धनराशि पर सीधे 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। बार-बार नोटिस के बाद भी जो दुकानदार या लाइसेंसधारी शुल्क जमा नहीं कर रहे, उनके प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी है।
1.48 लाख से अधिक जागरूक स्वामियों ने जमा किया टैक्स
नगर में 1,48000 से अधिक भवन स्वामियों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अब तक कुल 185.78 करोड़ रुपये गृहकर, जलकर व सीवरकर जमा कर दिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को ही सरचार्ज माफी का पूरा लाभ मिल रहा है।
जोनवार बकाया की स्थिति
नगर निगम ने उन 83,000 से अधिक भवनों का डेटा तैयार किया है, जिन पर अब शीघ्र कार्रवाई की तलवार लटक रही है। मुख्य जोनवार विवरण इस प्रकार है।
जोन का नाम अवशेष भवनों की संख्या (लगभग) बकाया धनराशि (करोड़ में)
आदमपुर 15,800 5.80
भेलूपुर 16,300 0.55
दशाश्वमेध 14,200 5.20
कोतवाली 4,600 1.70
वरूणापार 12,300 1.10
सारनाथ 16,650 3.65
ऋषि माण्डवी 3,000 –
रामनगर 150 –
कुल योग =83,000 18.00
नगर निगम के जलकर और सीवर कर के बकायेदारों के लिए राहत की घड़ियां अब खत्म होने को हैं। शत-प्रतिशत सरचार्ज (ब्याज) माफी का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास अब महज 24 घंटे का समय शेष है। ऐसे में यदि आज रात तक बकाया जमा नहीं किया गया, तो पहली अप्रैल से न केवल ब्याज की पूरी राशि देनी होगी, बल्कि नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और जब्ती का बड़ा अभियान भी शुरू करने जा रहा है।
छूट की अवधि 31 मार्च को समाप्त
छूट की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है और पहली अप्रैल से निगम सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। निगम ने ऐसे लगभग 83,000 भवनों को भी चिन्हित कर लिया है जिनकी सूची जोनवार तैयार है।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि भवन स्वामियों की सुविधा के लिए मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद भवन स्वामियों की सुविधा हेतु नगर निगम मुख्यालय और सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन सेंटर रात 9:00 बजे तक खुले रहेंगे। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। ऑनलाइन भुगतान www.nnvns.org.in पर भी किया जा सकता है।
दुकान के किराए और लाइसेंस शुल्क को लेकर निगम का रुख सबसे कड़ा है। भुगतान में 31 मार्च तक की देरी होने पर निगम ने मूल धनराशि पर सीधे 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। बार-बार नोटिस के बाद भी जो दुकानदार या लाइसेंसधारी शुल्क जमा नहीं कर रहे, उनके प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी है।
1.48 लाख से अधिक जागरूक स्वामियों ने जमा किया टैक्स
नगर में 1,48000 से अधिक भवन स्वामियों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अब तक कुल 185.78 करोड़ रुपये गृहकर, जलकर व सीवरकर जमा कर दिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को ही सरचार्ज माफी का पूरा लाभ मिल रहा है।
जोनवार बकाया की स्थिति
नगर निगम ने उन 83,000 से अधिक भवनों का डेटा तैयार किया है, जिन पर अब शीघ्र कार्रवाई की तलवार लटक रही है। मुख्य जोनवार विवरण इस प्रकार है।
जोन का नाम अवशेष भवनों की संख्या (लगभग) बकाया धनराशि (करोड़ में)
आदमपुर 15,800 5.80
भेलूपुर 16,300 0.55
दशाश्वमेध 14,200 5.20
कोतवाली 4,600 1.70
वरूणापार 12,300 1.10
सारनाथ 16,650 3.65
ऋषि माण्डवी 3,000 –
रामनगर 150 –
कुल योग =83,000 18.00 Varanasi Municipal Corporation

Discussion about this post