नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक

SHARE:

  Domestic Gas Connection र

BNP NEWS DESK।  Domestic Gas Connection रसोई गैस संकट, केवाइसी के लिए लगी लाइन के बीच कंपनियों ने नए कनेक्शन पर रोक लगा दी है। इसे कंपनी के अधिकारी कालाबाजारी रोकने का प्रयास बता रहे हैं। इसके चलते उन होटल, ढाबा और स्ट्रीट वेंडरों की परेशानी बढ़ गई है, जो अब तक हाकरों से सेटिंग कर ब्लैक में घरेलू गैस सिलिंडर लेकर व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे। घरेलू कनेक्शन का जुगाड़ न होने से अब ऐसे लोगों को कमर्शियल सिलिंडर लेना ही होगा।

Domestic Gas Connection र बिना डिजिटल आथेंटिकेशन कोड के सिलिंडर देने पर रोक लगने के कालाबाजारी करने वाले हाकरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। मजबूरी में जब ये लोग कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, तो बताया जा रहा है कि नया कनेक्शन नहीं मिल सकता, क्योंकि पेट्रोलियम कंपनियों ने इस पर लाक लगा दिया है।
कंपनी अधिकारी समझाते हैं कि एक ठीक-ठाक रेस्त्रां में औसतन दो सिलिंडर की रोजाना खपत होती है। महीने में उसे 60 सिलिंडर की जरूरत होती है। इसके लिए कम से कम 45 कनेक्शन चाहिए जो कि एक व्यक्ति के पास संभव नहीं है।

ऐसे में उन्हें कमर्शियल कनेक्शन लेना ही होगा। घरेलू गैस लगभग 65 रुपये किलो है जबकि व्यावसायिक गैस 100 रुपये किलो पड़ती है। इसीलिए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में ज्यादातर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग हो रहा था, जो अब बंद हो जाएगा।

अभी झेलनी होगी परेशानी

फिलहाल सभी नए कनेक्शन पर रोक के चलते एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी होगी। एक एजेंसी संचालक के मुताबिक, जब लाक हटेगा तो निश्चित तौर पर कमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन बढ़ेंगे। इधर बरती जा रही सख्ती से कालाबाजारी खत्म होने की उम्मीद है।   Domestic Gas Connection र

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें