BNP NEWS DESK। Anandi Ben Patel वाराणसी में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बेटियां लिव इन रिलेशन में बिल्कुल न जाएं। वरना उनका जीवन खराब हो जाएगा। कारण कि हर जगह काले कौवे आप पर निगाह लगाए बैठे हैं। इसलिए आपको बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
Anandi Ben Patel रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 47वें दीक्षा समारोह में बुधवार को बेटियों को लेकर उन्होंने चिंता जताई। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बेटियां लिव इन रिलेशन में जाएंगी तो उनकी घर-गृहस्थी तो खराब होगी ही, उनके 50-50 टुकड़े भी हो सकते हैं।
हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जिन्हें जानकर बहुत कष्ट होता है। सलाह दिया कि बेटियां बहुत अधिक सतर्क व सजग रहे। दीक्षा समारोह में काशी विद्यापीठ के 101 विद्यार्थियों को गोल्ड के साथ तीन ट्रांसजेंडर सहित 71,243 को उपाधियां प्रदान की गई।
पाक्सो एक्ट का जिक्र
राज्यपाल ने पाक्सो एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित बेटियों से वे खुद अकेले में मिली थीं। हर बेटियों की अपनी अलग-अलग कहानी थी, जो विचलित करने वाली थी। एक जज से मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने भी बेटियों के प्रति चिंता जताई थी। Anandi Ben Patel
जज राज्यपाल से मांग की थी कि सभी विश्वविद्यालयों में छात्राओं को इसके प्रति जागरूक किया जाए ताकि वे लिव इन रिलेशन का शिकार होने से बचें। कारण यह कि तमाम ऐसी लड़कियां हैं जिनकी उम्र महज 15, 70, 18, 19, 20 साल की थी। वह गर्भवती थी, जिनका कोई इस्तेमाल कर छोड़ दिया था।
बेटियाें को सावधान रहते हुए शोषण से बचना होगा
ऐसी बेटियां न तो ससुराल पक्ष के लगाया थी और न ही मायके। इसलिए मैं कहती हूं, बेटियाें को सावधान रहते हुए शोषण से बचना होगा। Anandi Ben Patel
राज्यपाल ने संपूर्णानंद संस्कृत विवि में 43वें दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय संस्कार, संस्कृत के साथ संस्कृति संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। पांडुलियों के संरक्षण के लिए डिजिटल किए जाने की सराहना की।
36 विद्यार्थियों को पदक व 11476 को उपाधियां दी गईं
इस दौरान 36 विद्यार्थियों को पदक व 11476 को उपाधियां दी गईं।राज्यपाल ने पदक व उपाधि पाने वालों से कहा कि वे भारत की परंपराओं, संस्कृत को और विस्तारित करें ताकि भारत फिर से विश्वगुरु बन सके। Anandi Ben Patel
संपूर्णानंद विवि दीक्षा समारोह मेें मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी थीं। विद्यापीठ के दीक्षा समारोह की मुख्य अतिथि केजीएमयू लखनऊ की पूर्व कुलपति प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल थी।
















Discussion about this post