पेंशनर्स ने सीखा मोबाइल पर कैसे बनाएं ‘डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट’

SHARE:

Jeevan Pramaan APP

BNP NEWS DESK।   Jeevan Pramaan APP सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बैंक व रेलवे कार्यालय में दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी। इससे बचाव के लिए पूर्वोत्तर रेल के वाराणसी मंडल स्थित भारतेंदु सभागार में बुधवार को डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

Jeevan Pramaan APP विशेषज्ञों ने बताया कि गूगल प्लेट स्टोर से ‘जीवन प्रमाण’ एप लोड कर आनलाइन आवेदन करें। कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर जैसे-जैसे निर्देश मिले, उसे अमल में लाएं तो आसानी से कर पाएंगे। सेवानिवृत्तकर्मी कंप्यूटर फ्रेंडली न होने के कारण शुरू में घबराए, लेकिन प्रशिक्षण के बाद एप को आसानी से हैंडल कर पा रहे थे।

डीआरएम आशीष जैन के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार ने सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया की यह एक इलेक्ट्रानिक प्रमाणपत्र है, जो पेंशन प्रदाता को बताएगा कि पेंशनर जीवित है। इसके लिए सरकार ने जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए लागू किया है। इलेक्ट्रानिक प्रमाणपत्र आनलाइन बनने के बाद सीधा पेंशन वितरण एजेंसी तक पहुंच जाता है।

 

जानिए कैसे पाएं सुविधा का लाभ

‘जीवन प्रमाण’ एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे। ‘जेनरेट लाइफ सर्टिफिकेट’ पर क्लिक करें। पेंशनर का नाम, पीपीओ नंबर, बैंक नाम आदि भरें। आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करें, जिसके सफल होने पर लाइफ सर्टिफिकेट आइडी पास होगी, जो संंबंधी विभाग के पास स्वत: पहुंच जाएंगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें