BNP NEWS DESK। Crime News एक बेटी ने प्रेमी के संग मिलकर मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया। उसने और प्रेमी ने पिता की मूसली के प्रहारों और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शव को घसीटकर घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पटक दिया। दीवारों पर लगे धब्बों और और फर्श पर फैले खून को साफ कर दिया।
Crime News भाई बचाने आया तो उस पर भी हमला बोल दिया, वह दौड़कर कमरे में बंद हो गया। बावजूद इसके उस पर हमले की कोशिश की। घटना के बाद हत्यारोपित नाबालिग बेटी और प्रेमी फरार हो गए।
शिक्षक की तैनाती बेसिक स्कूल में थी। उनकी पत्नी आगरा रोड स्थित किसी पीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात हैं। सुबह वह ड्यूटी के लिए चली गईं। शिक्षक पिता, बेटी व बेटा घर पर ही थे। दोपहर को 12 से एक बजे के बीच बेटा किसी काम से बाजार गया। पिता सो रहे थे। इसी बीच बेटी का प्रेमी घर मिलने आ गया। पिता ने दोनों को एक साथ देख लिया। वह नाराज हुए तो बेटी व उसके प्रेमी ने मूसली से प्रहार कर दिए।
इसके बाद चाकू से हाथ, गर्दन, पेट, पैर व अन्य स्थानों पर प्रहार किए। इस बीच घर लौटे बेटे ने़ देखा तो विरोध किया। दोनों उसके पीछे भागे। वह दौड़कर कमरे में घुस गया, तो बाहर से कुंडी लगा दी। पिता के शव को पहली ही मंजिल पर पीछे के हिस्से में बने हाल में फेंक दिया। बेटे को भी मारने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। साक्ष्य मिटाने को खून साफ किया और दोनों भाग गए।
एसपी देवेश कुमार पांडे ने बताया कि शिक्षक के पिता की तहरीर के आधार पर नातिन और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के समय शिक्षक के पिता अपने औषधालय गए थे।








