• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

कांग्रेस संविधान की सबसे बड़ी विरोधी : मोदी

पीएम ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का दिया जवाब

BNPNEWS by BNPNEWS
July 3, 2024
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Presidents address

कांग्रेस संविधान की सबसे बड़ी विरोधी : मोदी

1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Presidents address चुनाव प्रचार से लेकर संसद तक संविधान बचाने के कांग्रेस के दावे को ध्वस्त करते हुए प्रधानमंत्री ने उसे संविधान की सबसे विरोधी करार दिया है। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि संविधान बचाने के नाम पर पहली बार चुनाव लड़ने का कांग्रेस का दावा गुमराह करने वाला है। असल में 1977 का चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा गया था, जिसमें कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Presidents address उन्होंने कहा कि यदि इस बार का चुनाव संविधान की रक्षा के नाम पर भी था, तो जनता ने इसके लिए हमें ही योग्य समझा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा का जवाब देते हुए पीएम ने विपक्षी नेताओं के वाकआउट पर भी तंज कसा। कहा कि उनमें सत्य का मुकाबला करने का हौसला नहीं बचा है।

पाप पुराना होने के बाद  खत्म नहीं हो जाता

 

आपातकाल के दौरान संविधान पर बुलडोजर चलाने को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पाप पुराना होने के बाद भी खत्म नहीं हो जाता है। उन्होंने 75 साल पुराने संविधान पर चर्चा और 50 साल पुराने आपातकाल को भूलने को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। आपातकाल में हुए दमन को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार से बताया कि इस दौरान किस तरह से संविधान पर बुलडोजर चला दिया गया था।

लोकसभा का कार्यकाल पांच साल का होता है, लेकिन आपातकाल के दौरान इसे सात साल तक चलाया गया। यही नहीं, इस दौरान 38वां, 39वां और 42वां संशोधन कर संविधान के आत्मा को छिन्न-भिन्न कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को संविधान की रक्षा की बात शोभा नहीं देती है। प्रधानमंत्री ने आपातकाल के दौरान प्रताड़ित होने के बावजूद कांग्रेस के साथ खड़े विपक्षी दलों के नेताओं को भी आड़े हाथों लिया।

तुर्कमान गेट और मुजफ्फरनगर में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचार की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को इस पर बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाशाही को सही कहने वाले लोग आज संविधान की प्रति लेकर अपने काले कारनामे को छिपाने की शर्मनाक कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए संविधान अनुच्छेदों का संकलन मात्र नहीं है, बल्कि इसका आत्मा और शब्द भी मूल्यवान है।

संविधान में प्रधानमंत्री का पद सरकार का सर्वोच्च पद

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आपातकाल के बाद मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी कांग्रेस संविधान की धज्जियां उड़ाती रही। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रधानमंत्री का पद सरकार का सर्वोच्च पद है।

 

लेकिन संविधान में प्रविधान नहीं होने के बावजूद प्रधानमंत्री के ऊपर सोनिया गांधी के नेतृत्व में नेशनल एडवाइजरी काउंसिल (एनएसी) को बिठा गया गया। सांसद रहते हुए राहुल गांधी द्वारा मनमोहन सिंह सरकार का कैबिनेट नोट फाड़ने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर कैबिनेट नोट फाड़ने का अधिकार संविधान के किस प्रविधान के तहत किया गया। यही नहीं, सरकार में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर सभी पदों पर बैठे लोगों की वरीयता का लिखित प्रोटोकाल है। लेकिन संविधान की मर्यादा का उल्लंघन कर गांधी परिवार के लोगों को प्रोटोकाल में प्राथमिकता दी जाती रही।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने सीटें कम होने पर उन्हें एक तिहाई प्रधानमंत्री बताने के लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इसके हिसाब से अभी तक उनका 10 साल का कार्यकाल सिर्फ एक तिहाई ही पूरा हुआ है और दो तिहाई यानी 20 साल कार्यकाल अभी बाकी है। उन्होंने अपने-आप भारतीय अर्थव्यवस्था के दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के दावे पर भी तंज कसा।

प्रधानमंत्री ने सहयोगी दलों के सहारे अधिक सीटें जीतने का हवाला देते हुए कहा कि झूठ और फर्जी वीडियो जैसे पाप करने के बाद भी कांग्रेस जनता का भरोसा जीतने में विफल रही और उसका परजीवी युग शुरू हो चुका है।

केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विपक्ष के आरोपों पर भी करारा जवाब

 

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विपक्ष के आरोपों पर भी करारा जवाब दिया। उन्होंने विपक्षी दलों पर एजेंसियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए इनके दुरुपयोग पर विपक्ष के विरोधाभास को उजागर किया। कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल दिल्ली में एक मंच पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं, वहीं केरल में कांग्रेस ईडी और सीबीआइ से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार के दौरान हुए घोटालों की जांच के लिए पुलिस में शिकायत और कोर्ट में याचिका दाखिल करने का काम कांग्रेस के नेताओं ने किया और जब कार्रवाई हो रही है, तो गाली उन्हें दी जा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अपना मिशन बताया

उन्होंने कांग्रेस को अपने नेताओं द्वारा आप नेताओं पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों और दिए गए साक्ष्यों की सच्चाई स्वीकार करने की चुनौती दी। उन्होंने 2013 में सपा नेता मुलायम सिंह यादव और प्रकाश करात के बयान और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए बताया कि असल में एजेंसियों का दुरुपयोग कांग्रेस के शासन में होता है और उन्होंने एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दे दी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अपना मिशन बताया।

बंगाल में महिला की पिटाई का मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में एक महिला की सार्वजनिक रूप से पिटाई को लेकर विपक्षी दलों की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनिंदा राजनीति चिंता का विषय है। मोदी ने कहा कि हाल ही में प्रसारित वीडियो में एक महिला की सार्वजनिक रूप से पिटाई दिखाई गई है, लेकिन विपक्षी दल चुप हैं। उन्होंने कहा कि उनका चुनिंदा आक्रोश एक चिंताजनक घटना है। उन्होंने संदेशखली की घटना का भी मुद्दा उठाया।

The Review

Presidents address

चुनाव प्रचार से लेकर संसद तक संविधान बचाने के कांग्रेस के दावे को ध्वस्त करते हुए प्रधानमंत्री ने उसे संविधान की सबसे विरोधी करार दिया है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
M. Anusuiya

देश में पहली बार महिला आईआरएस अफसर बनी पुरुष

Gautam Gambhir

राहुल द्रविड़ से ज्यादा हो सकता है गौतम गंभीर का वेतन

third t20

शुभमन-रुतुराज ने दिलाई जीत

Discussion about this post

Recommended

PM Modi Visit Karnataka

Watch Video : पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में दो ट्रेन, एयरपोर्ट टर्मिनल, नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का किया अनावरण

राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कहा- भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक

राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कहा- भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक

4 years ago
protest of opposition parties

महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

4 years ago
Christmas 2025

क्रिसमस पर वाराणसी में 24 दिसंबर की रात 10.30 बजे प्रार्थना से शुरू होगी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?