BNP NEWS DESK। Bengali Tola Inter College प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में 100 बाल कलाकारों में चार छात्र बंगाली टोला इंटर कॉलेज के कलाकार चयनित हुए। जिन्हें प्रमाण पत्र और मेडल के साथ डायट प्राचार्य ने पुरस्कृत व सम्मानित किया। बंगाली टोला इंटर कॉलेज के कला अध्यापक पी एन सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पीएसवाय 2025 नई दिल्ली की ओर से इस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक चित्रों को उकेर कर सभी का मन मोह लिया। बाल कलाकारों ने रंगों का शानदार संयोजन किया। बाल कलाकारों के प्रतिभा को सभी विशिष्टजनों ने खूब सराहा। सभी इन बाल कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन पी एन सिंह ने किया।
Discussion about this post