• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

देश की बेट‍ियों को म‍िलेगा स्पोर्ट्स इंफ्रेस्‍टेक्‍चर का लाभ-नरेन्द्र मोदी

BNPNEWS by BNPNEWS
September 23, 2023
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
Prime Minister Narendra Modi

आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

702
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Prime Minister Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। उन्होंने गंजारी में 451 करोड़ की लागत से 30.66 एकड़ में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखते हुए रिमोट दबाकर शिलान्यास किया।

Prime Minister Narendra Modi  उन्होंने काशीवासियों को अपना परिवारजनो कह कर संबोधित करते हुए कहा कि आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। इस स्टेडियम के बन जाने से 30 हजार से अधिक लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे। इस स्टेडियम के बन जाने से खेलों को लोकप्रिय बनाने और युवाओं के बीच खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।

स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी यह अच्छा संकेत

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है, तो इसका न केवल युवा खेल प्रतिभाओं के पोषण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी यह अच्छा संकेत होता है। उन्होंने कहा सरकार की ओर से भी देश के कोने-कोने में ख‍िलाड़‍ियों की पहचान की जा रही है। Prime Minister Narendra Modi

सरकार हर संभव मदद दे रही है। देश में जो नया स्पोर्ट्स इंफ्रेस्‍टेक्‍चर तैयार हो रहा है उसका लाभ बेट‍ियों को म‍िलेगा। अब बेट‍ियों को स्‍पोर्टस की ट्रेन‍िंग के ल‍िए दूर नहीं जाना होगा। इसी के साथ जो नई एजुकेशन पॉल‍िसी बनाई गई है, उसमें भी स्‍पोर्टस को एक अहम स्‍थान द‍िया गया है। देश के सभी राज्‍यों में स्‍पोर्टस को बढ़ावा द‍िया जा रहा है।

इस स्‍टेडियम में 50 से अधिक खेलों की सुविधा मिलेगी

उत्‍तर प्रदेश को भी खेलों को बढ़ावा देने के ल‍िए हजारों करोड़ रुपये का बजट द‍िया गया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के सिगरा में पहले से बन रहे स्टेडियम पर 400 करोड़ की लागत खर्च की जा रही है। इस स्‍टेडियम में 50 से अधिक खेलों की सुविधा मिलेगी। देश का पहला बहुस्‍तरीय कांप्‍लेक्‍स होगा जो दिव्‍यांग जनों के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले ही भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत ने इतिहास रचा है।

आज से शुरू हो रहे एशियन गेम्स में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत के हर गली में प्रतिभाएं मौजूद हैं, जरूरत उनको तलाशने व तराशने की है। आज खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिये कोच को भी सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के दूर-दूर कोने में भी खिलाड़ियों को सुविधाएं देने की व्यवस्था की जा रही है नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल को भी अन्य सभी कोर्सों विज्ञान, कॉमर्स अन्य के बराबर रखते हुए विषय के रूप में पढ़ाना सुनिश्चित किया गया है। नौ वर्ष पहले की तुलना में इस वर्ष केंद्रीय खेल बजट तीन गुना बढ़ाया गया है।

खेलो इंडिया प्रोग्राम के बजट में तो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 70 फीसदी की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम भगवान की थीम पर बनेगा। खेल को लेकर समाज की सोच बदली है। आज जो खेलेगा वही खिलेगा।

महादेव के नगरी में ये स्टेडियम और इसकी डिजाइन स्वयं महादेव को ही समर्पित है

आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। नए-नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने वाली है। जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी। तब बनारस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा। ये पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है।

उन्होंने कहा कि महादेव के नगरी में ये स्टेडियम और इसकी डिजाइन स्वयं महादेव को ही समर्पित है। इसमें किक्रेट के एक से बढ़कर एक मैच होंगे। उन्होंने बताया कि मणिपुर में नैशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मेरठ में भी मेजर ध्यानचंद खेल विश्व विद्यालय बनाया जा रहा है।

एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी

भारत में भी अंतर्राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु सेंटर बनाये जाने पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि ताकि बड़े खेलों के साक्षी हमारे स्टेडियम बन सकें। उन्होंने कहा कि आज एक ऐसे दिन काशी आया हूं, जब चंद्रमा के शिव शक्ति बिंदु तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है। शिव शक्ति यानी वो स्थान जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था। एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है। काशी के कायाकल्प को इसी तरह विकास कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बनने वाला यह स्टेडियम केवल ईंट, कंक्रीट नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य की हमारी प्रतिभाओं को रोशन करने का काम करेगा।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी-20 के अभूतपूर्व सफ़लता तथा अन्य उपलब्धियों के पश्चात बनारस पधारने पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा भारत आज वैश्विक लीडर के रूप में उभर रहा है, जिसको की देश की 140 करोड़ जनता ने अनुभव किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने प्रयासों से अविनाशी काशी को जिन ऊचाईयों पर पहुंचाया है, उसकी पूरे विश्व में चर्चा है। पहली बार उत्तर प्रदेश में बीसीसीआई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर पधारे क्रिकेट के महानतम सितारे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, नीतू डेविड, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बीन्नी तथा सचिव जय शाह का स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि आज अविनाशी काशी जो वैश्विक स्तर पर चमक रही है,

पिछले 9 वर्षों में यहां अभूतपूर्व विकास हुआ है। खेलों को बढ़ावा देने को लेकर भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जिसमें खेलो इंडिया, सांसद खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी बहुत काम हुआ है, जिसमें सभी जिलों में खेल स्टेडियम तथा सभी गावों में खेल मैदान भी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का तीसरा तथा बीसीसीआई के द्वारा उत्तर प्रदेश में बनने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा, जिससे की पूर्वांचल व बिहार के युवाओं को अधिकाधिक लाभ होगा।
क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खास मेहमान के तौर पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई सचिव जयेश शाह, अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, करसन घावरी, मदनलाल, गुंडप्पा विश्वनाथ, गोपाल शर्मा, शुभांगी कुलकर्णी, नीतू डेविड के अलावा प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, खेलमंत्री गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, विधायक टी. राम मंचासिन रहे।

The Review

Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

July 21, 2026
smart pilot project
वाराणसी

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Ganga water level
वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
Next Post
monsoon 2023

लगातार 13वें वर्ष मानसून की देर से हो रही विदाई

cruise terminal

वाराणसी में बनेगा वर्ल्ड क्लास क्रूज टर्मिनल :सर्बानंद सोनोवाल

womens cricket team

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम का स्वर्णिम पदार्पण

Discussion about this post

Recommended

diabetic patient

इलेक्शन ड्यूटी से बचने की बीमारी या बहाना

Rujira Banerjee

ममता बनर्जी की बहू रुजिरा को विदेश जाने से रोका गया

Bhadaini murder case

विशाल और उसके सगे छोटे भाई प्रशांत ने रची थी पांच मर्डर की साजिश

1 year ago
Blue Drum Case

मेरठ केस में चार्जशीट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

1 year ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?