छठ पूजा 2021 : इस बार घर पर ही मनेगी छठ पूजा, यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने के लिए कामगारों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

SHARE:

 

वाराणसी, बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क : मुंबई, दिल्ली और सूरत में कामगार पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा में घर आने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें वापस लौटने में भी आसानी होगी। दरअसल, पूजा पर्व में यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर, सूरत-दानापुर, मुंबई सेंट्रल-दानापुर तथा दानापुर-बलवाड़ के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत 06972 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर आरक्षित त्‍यौहार स्‍पेशल छह नवंबर को आनदं विहार टर्मिनल से रात्रि 11.10 बजे प्रस्‍थान करके वाराणसी के रास्ते तीसरे दिन तड़के 02.15 बजे जयनगर पहुँचेगी। वापसी दिशा 06971 जयनगर-आनदं विहार टर्मिनल आरक्षित त्‍यौहार स्‍पेशल रेलगाड़ी आठ नवंबर को जयनगर से तड़के 04.30 बजे प्रस्‍थान करके दूसरे सुबह 08.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी।
मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, पं0 दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पटना जं, मोकामा जं, बरौनी जं, समस्‍तीपुर जंक्‍शन, दरभंगा जंक्‍शन तथा मधुबनी स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी
इसी तरह 09473 सूरत-दानापुर स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक आठ नवंबर को सूरत से सुबह 06.30 बजे प्रस्‍थान कर वाराणसी के रास्ते अगले दिन शाम 07.30 बजे दानापुर पहुँचेगी। वापसी दिशा में 09474 दानापुर-बडोदरा स्‍पेशल रेलगाड़ी नौ नवंबर को दानापुर से रात्रि 10.45 बजे प्रस्‍थान कर तीसरे दिन सुबह 09.25 बजे बडोदरा जं0 पहुँचेगी।
मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी भरूच, बडोदरा, गोधरा,दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्‍डौन सिटी, बयाना जं0, आगरा फोर्ट, टुंडला, कानपुर सेन्‍ट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्‍या कैंट, अयोध्‍या, शाहगंज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन, बक्‍सर तथा आरा स्‍टेशनों पर ठहरेगी । वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी बडोदरा तक जायेगी ।
वहीं 09471 मुंबई सेंट्रल-दानापुर वातानुकूलित आरक्षित स्‍पेशल सात नवंबर को मुंबई सेंट्रल से रात्रि 10.30 बजे प्रसथान कर तीसरे दिन सुबह 08.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। वापसी दिशा में 09472 दानापुर-वलसाड़ वातानुकूलित आरक्षित स्‍पेशल रेलगाड़ी नौ नवंबर को दानापुर से पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्‍थान कर दूसरे दिन सांय 6 बजे वलसाड़ पहुँचेगी।
मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी बोरवली, वापी, सूरत, बडोदरा, रतलाम,कोटा, बयाना, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्‍शनवाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन, बक्‍सर तथा आरा स्‍टेशनों पर ठहरेगी । वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी वलसाड तक चलेगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather