चार साल की मासूम के साथ बस कंडक्‍टर दो माह से कर रहा था अश्‍लील हरकत

SHARE:

Girl Molesting

BNP News Desk। Girl Molesting  स्‍कूल बस में अगर आप अपने मासूमों को सुरक्षित समझते हैं तो यह खबर आपके लिए चौंकाने वाली साबित हो सकती है वाराणसी में स्‍कूल बस में जाने वाली चार साल की मासूम के साथ बस कंडक्‍टर दो माह से अश्‍लील हरकत कर रहा था। इस बात की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।
वाराणसी के ब्यास बाग, तरना स्थित एक प्राइवेट स्कूल की 4 साल की स्टूडेंट के साथ छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में बस कंडक्टर सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़ागांव थाने की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि घटना बीते अगस्त महीने की है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी से की गई तो उनके निर्देश के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिवार के अनुसार, उनकी 4 साल की बच्ची ब्यास बाग, तरना स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। जिस बस से उनकी बच्ची को घर छोड़ा जाता था उसमें मौजूद कंडक्टर उसके साथ छेड़खानी करता था।
बीते जून माह से जब भी बच्ची अपने घर पहुंचती थी तो वह डरी-सहमी हुई नजर आती थी। बच्ची ने बताया कि कंडक्टर उसे परेशान करता है और गंदी हरकत करता है। बच्ची की बातें सुन कर स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज विनय, प्रबंधक और क्लास टीचर से संपर्क कर शिकायत की गई।
शिकायत के बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो कंडक्टर बच्ची को अपनी गोद में बैठाए हुए दिखाई दिया।
वह बच्ची के शरीर को भी छू रहा था। इस प्रकरण को लेकर शिकायत किए जाने के बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। इसके बाद बड़ागांव थाने की पुलिस और फिर एसपी ग्रामीण से शिकायत की गई। एसपी ग्रामीण से की गई शिकायत के आधार पर बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें