गुजरात के मोरबी में पुल टूटा, 400 से ज्यादा लोग नदी में गिरे- देखें Video

SHARE:

Morbi Bridge Collapses

BNP NEWS DESK। Morbi Bridge Collapses  गुजरात के मोरबी में रविवार को झूलता पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया.बताया गया है कि जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त करीब 400 लोग पुल पर ही थे. पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर अधिकारियों से तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं. माच्छू नदी पर नवनिर्मित केबल पुल तीन दिन पहले खोला गया था. हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे. ये सभी छठ का त्योहार मना रहे थे. इस हादसे में करीब 400 लोगों के नहर में डूबने की आशंका है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, बचाव कार्य जारी है.
गुजरात के मंत्री ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि हम लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. इस हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि, “मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. मैं इस संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं.”

पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से की बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है. उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है.

मुआवजे का किया एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है.
अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि, “गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है. मोरबी में ब्रिज टूट जाने से कई लोगों के नदी में गिर जाने की खबर है. भगवान से उनकी जान और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं.”

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें