नूपुर शर्मा के कमेंट पर विवाद बढ़ने के बाद टि्वटर पर ट्रेंड कर रहा #BoycottQatarAirways

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज  डेस्‍क। BoycottQatarAirways पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी से इस्लामिक देशों में जहां भारत का विरोध देखने को मिल रहा है, तो वहीं कतर ने भी भारतीय दूत को तलब किया। कतर ने कहा था की इस विवादित बयान से मानवाधिकारों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। नूपुर शर्मा के स्टेटमेंट का कई देशों में विरोध हो रहा है, तो वहीं भाजपा ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

कतर ने भारत के दूत दीपक मित्तल से कहा कि इस तरह की इस्लामोफोबिक टिप्पणियों को बिना सजा के जारी रखने की अनुमति देना, मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। इससे हिंसा और नफरत का माहौल बन सकता है। तो वहीं अब इस मामले में कतर एयरवेज की भी एंट्री हो गई है।
सोशल मीडिया पर नूपुर के बयान के बाद कतर एयरवेज को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं। मगर सवाल उठता है कि आखिर नूपुर शर्मा के मामले के बाद लोग कतर एयरवेज की चर्चा क्यों कर रहे हैं। आखिर कतर एयरवेज की चर्चा किस संदर्भ में हो रही है और एयरवेज का नूपुर शर्मा मामले से क्या कनेक्शन है? और टि्वटर पर कतर एयरवेज को बॉयकॉट करने की मांग क्यों ट्रेंड कर रही है?
दरअसल, भाजपा  नेता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया। जिसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो गया, जिसका विरोध भी हुआ। नूपुर के खिलाफ महाराष्ट्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए। विवाद को बढ़ता देख भाजपा ने नूपुर को सस्पेंड कर दिया, जबकि नूपुर के सस्पेंड होने पर लोगों ने आपत्ति भी जताई। इसके बाद इस्लामिक देशों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इन इस्लामिक देशों में कतर भी शामिल है।
BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें