गुजरात रिजल्ट: रिकॉर्ड जीत की ओर BJP, 10-11 दिसंबर को CM का शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

SHARE:

Gujarat Elections

BNP NEWS DESK। Gujarat Elections  18 सीटों के साथ कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव  के वोटों की गिनती जारी है। चार घंटे की काउंटिंग में बीजेपी रिकॉर्ड जीत हासिल करती नजर आ रही है। भाजपा अभी तक 155 सीटों पर आगे चल रही है।  राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 38 काउंटिंग सेंटरों पर हो रही है। शुरुआती चार घंटे की काउंटिंग में भाजपा रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

अभी बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अभी 18 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे तो आप 6 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। Gujarat Elections   गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है, यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत हासिल करनी जरूरी है। अभी तक के रुझान के अनुसार गुजरात में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी जीत हासिल नजर आ रही है। इधर बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 10-11 दिसंबर को शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

रिकॉर्ड जीत की ओर बीजेपी, 150 से अधिक सीट पर बढ़त

गुजरात में बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। 2002 में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। जो गुजरात में अभी तक का बीजेपी का सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता था। अब गुजरात इससे भी आगे निकलती नजर आ रही है।

कांग्रेस का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है बीजेपी

गुजरात की काउटिंग में बीजेपी को अभी तक जिस तरह की बढ़त मिलती नजर आ रही है, उससे भाजपा कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब दिख रही है। गुजरात में अभी तक की सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के नाम है।  जिसे आज भाजपा तोड़ सकती है। 1985 में गुजरात में कांग्रेस ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। आज भाजपा 150 के अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

बीजेपी दफ्तर में जीत का जश्न शुरू

गुजरात चुनाव के नतीजों के खुश भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है। गांधीनगर, राजकोट, अहमदाबाद सहित कई शहरों में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। दो घंटे के रुझान में भाजपा 150 सीट पर बढ़त लिए हुए है।

खुशी में नाचते दिखे भाजपा कार्यकर्ता

 

इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने ही बन रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। गुजरात के गांधीनगर से बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो सामने आया है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं।

गुजरात में 182 सीटें, बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है। यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है। गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। दूसरे फेज में करीब 64 फीसदी तो पहले फेज में 63 फीसदी के करीब वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 19 जिले की 89 सीटों पर जबकि दूसरे फेज में 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather