आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

SHARE:

Ujjwal Nikam

BNP NEWS DESK।  Ujjwal Nikam भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र के उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्जवल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है। उज्जवल देवराव निकम 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक हैं।

Ujjwal Nikam  इस सीट से भाजपा की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। उज्जवल देवराव निकम 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक हैं। इस सीट से भाजपा की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। वह दो बार की सांसद हैं। पूनम महाजन भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी हैं।

वर्षा गायकवाड़ से होगा मुकाबला

उज्जवल निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की मुंबई इकाई प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ से होगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather