• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

मिल्कीपुर जीतकर भाजपा ने पूरा किया अयोध्या का प्रतिशोध

भाजपा के चंद्रभानु ने सपा के अजीत को 61,710 मतों से हराया

BNPNEWS by BNPNEWS
February 8, 2025
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
milkipur election

मिल्कीपुर जीतकर भाजपा ने पूरा किया अयोध्या का प्रतिशोध

14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  milkipur election एक विधासभा सीट के उपचुनाव में मिली जय-पराजय के कितने अर्थ हो सकते हैं, यह अयोध्या की मिल्कीपुर सीट के परिणाम से स्पष्ट है। पिछले वर्ष नव्य-भव्य राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुए लोकसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित पराजय ने भाजपा को झकझोर दिया तो सपा ने इस विजय को लोकसभा चुनाव की ट्राफी की तरह लहराया था। यह तो तय था कि अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई मिल्कीपुर सीट का उपचुनाव उनके साथ ही भाजपा और योगी सरकार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न होगा। यही कारण था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पूरी ताकत झोंक दी। अपने संबोधन में जब वह कहते थे कि सीता कितनी बार अग्निपरीक्षा देगी तो उनका संकेत इसी उपचुनाव की तरफ होता था।

अयोध्या के राजा यानी अवधेश तो भगवान राम ही हैं, कोई अन्य नहीं

milkipur election स्वयं मुख्यमंत्री ने ही मिल्कीपुर का छह बार दौरा किया और सरकार के सात मंत्रियों की टीम यहां डेरा डाले रही। उनका परिश्रम रंग लाया और भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61,710 मतों से हरा दिया। विधानसभा चुनाव के इतिहास में आज तक किसी पार्टी को रामनगरी में इतनी बड़ी जीत नहीं मिली थी। एक कारण यह भी रहा कि लोकसभा में मिली जीत से उत्साहित सपा ने अवधेश प्रसाद को ‘अयोध्या का राजा’ ही बता दिया था। इस गर्वोक्ति का परिणाम यह रहा कि जनता ने सीधा संदेश दे दिया कि अयोध्या के राजा यानी अवधेश तो भगवान राम ही हैं, कोई अन्य नहीं।

इस उपचुनाव में एक ओर राम मंदिर, राष्ट्रवाद, अयोध्या का अभूतपूर्व विकास और हिंदू समाज की एकता का ज्वार था, दूसरी ओर पीडीए यानी पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक के गठजोड़ की चुनौती थी। इस परिणाम से यह भी कह सकते हैं कि जनता ने पीडीए जैसे जातीय राजनीति के दांव को अस्वीकार कर दिया।
अयोध्या से जुड़ी फैजाबाद संसदीय सीट पर मिली सफलता से उत्साहित सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस सीट से चुने गये अवधेश प्रसाद का लोकसभा में परिचय कराते हुए उन्हें अयोध्या का राजा बताया था। milkipur election

सपा मुखिया की यह गर्वोक्ति उस समय भाजपा समर्थकों के जले पर नमक छिड़कने वाली थी। भगवा रीति-नीति के संवाहकों के लिए यह असह्य था कि श्रीराम के अतिरिक्त अयोध्या का राजा किसी अन्य को बताया जाए। भाजपा के लिए यह जीत इतनी बड़ी है कि उसके सामने नौ उम्मीदवार थे, लेकिन सपा को छोड़ कोई भी जमानत तक नहीं बचा सका।

चंद्रभानु पासवान ने प्राप्त किए रिकार्ड मत

चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों के अंतर से जिले के विस चुनाव इतिहास में सबसे बड़ी जीत प्राप्त कर कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने 1,46,397 रिकार्ड मत प्राप्त किए। जिले में अब तक के विस चुनाव इतिहास में किसी उम्मीदवार ने इतने वोट नहीं प्राप्त किए थे। सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 84,687 मतों से संतोष करना पड़ा। चंद्रभानु पासवान से पहले अयोध्या के भाजपा विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने 2017 के विस चुनाव में 50,440 मतों से जीत प्राप्त कर रिकार्ड बनाया था, जो शनिवार को टूट गया।

प्रत्याशी – प्राप्त मत – प्रतिशत
चंद्रभानु पासवान (भाजपा) – 146397 – 60.17
अजीत प्रसाद (सपा)- 84687 – 34.81

भाजपा के प्रति आमजन के विश्वास की जीत: योगी

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा कि ‘यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों, सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है। विजयी भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई तथा उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन।’

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Vindhyavasini
यूपी

मां विंध्यवासिनी के धाम में अब क्यूआर कोड स्कैन कर दान

July 2, 2026
CM Yogi
News

योगी ने कहा, कार्रवाई नहीं हुई की तो एक दिन में 150 से ज्यादा अधिकारियों को कर दूंगा निलंबित

June 17, 2026
Electric Crices
यूपी

यूपी में पांच दिनों में छह बिजली इकाइयों से उत्पादन बंद

June 11, 2026
Next Post
Delhi elections 2025

दिल्ली की हैट्रिक ने भाजपा में जोश भरा

Mahashivratri 2025

महाशिवरात्रि की पूरी रात जागेंगे बाबा विश्वनाथ

School Closed

वाराणसी में कक्षा आठ तक के स्‍कूल फ‍िर बंद

Discussion about this post

Recommended

Masannath Temple

अबकी चिताओं के बीच नहीं मसाननाथ मंदिर में सजेगा राग-विराग का मेला

4 months ago
Padma Bridge

बांग्‍लादेश की पद्मा ब्रिज : कोलकाता से ढाका के बीच दूरी आधी, पूर्वोत्‍तर भारत को बड़ा फायदा

4 years ago
Mukhtar Ansari

बांदा पुलिस मुख्तार अंसारी को लेकर पहुंची मऊ, मीडिया से कहा- बोलने पर है पाबंदी

Voter ID Card

मतदाता पहचान पत्र आधार से होंगे लिंक

1 year ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?