• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय

सात देशों के समूह बिम्स्टेक ने चार्टर को अपनाया, परिवहन मास्टर प्लान को मंजूरी दी

दुनिया की 21.7 प्रतिशत जनसंख्या और 3.8 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी वाले देशों का समूह बिम्स्टेक

BNPNEWS by BNPNEWS
March 30, 2022
in अंतरराष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
सात देशों के समूह बिम्स्टेक ने चार्टर को अपनाया, परिवहन मास्टर प्लान को मंजूरी दी
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज पोस्‍ट । सात देशों के समूह बिम्स्टेक ने आपसी सहयोग के विस्तार के लिए बुधवार को एक चार्टर को अंगीकार किया तथा परिवहन सम्पर्क को बढ़ावा देने के लिये एक मास्टर प्लान को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं समूह के अन्य नेताओं ने डिजिटल माध्यम से आयोजित पांचवीं ‘बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल’ (बिम्स्टेक) शिखर बैठक में हिस्सा लिया। शिखर सम्मेलन के कुछ ही देर बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिम्स्टेक चार्टर पर हस्ताक्षर और इसे अंगीकार किया जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे इस क्षेत्रीय संगठन को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और इसके कामकाज के लिए मूलभूत संस्थागत संरचना तैयार होगी।

भारत के अलावा बिम्स्टेक में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमा, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रूदेंद्र टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समूह के सचिवालय के लिये परिचालन बजट के रूप में तदर्थ अनुदान के तौर पर 10 लाख डॉलर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित इस शिखर बैठक में सदस्य देशों के बीच सहयोग के विस्तार के लिये तीन दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया गया। टंडन ने संवाददाताओं को बताया कि बिम्स्टेक सदस्य देशों के नेताओं ने समूह के सहयोग की गतिविधियों के पूर्ण पुनर्गठन को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन संचार से संबंधित मास्टर प्लान को अपनाना बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि अब बिम्स्टेक सहयोग गतिविधियों के सात स्तंभ होंगे तथा भारत समूह के सुरक्षा स्तंभ का नेतृत्व करेगा।टंडन ने कहा कि बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई तथा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन में सहयोग की गति को तेज करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन में संपर्क, समुद्री सहयोग, सुरक्षा व आर्थिक एकीकरण के क्षेत्रों में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
दुनिया की 21.7 प्रतिशत जनसंख्या और 3.8 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी वाले देशों का समूह बिम्स्टेक आर्थिक प्रगति के एक प्रभावी मंच के रूप में उभरा है।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थिरता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने ‘बिम्स्टेक’ के सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आवश्यक हो गया है कि “हमारी क्षेत्रीय सुरक्षा” को और अधिक प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा, “आज समय है कि बंगाल की खाड़ी को संपर्क, समृद्धि और सुरक्षा का सेतु बनाया जाए।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन में बिम्स्टेक चार्टर को अपनाया जाना संस्थागत संरचना को स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थिरता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इसके साथ ही मोदी ने ‘बिम्स्टेक’ के सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आवश्यक हो गया है कि “हमारी क्षेत्रीय सुरक्षा” को और अधिक प्राथमिकता दी जाए।
‘बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल’ (बिम्स्टेक) के डिजिटल माध्यम से आयोजित पांचवें शिखर सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में मोदी ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और सुरक्षा की चुनौतियों के बीच एकता और सहयोग आज के समय की मांग हैं। उन्होंने कहा, “आज समय है कि बंगाल की खाड़ी को संपर्क, समृद्धि और सुरक्षा का सेतु बनाया जाए।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, बिम्स्टेक सचिवालय के परिचालन बजट को बढ़ाने के लिए सहयोग के रूप में 10 लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आज के चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिदृश्य से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्थाएं, हमारे लोग अब भी कोविड-19 महामारी के प्रभाव से जूझ रहे हैं।”
यूक्रेन-रूस युद्ध का संदर्भ देते हुए मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में यूरोप में हुए घटनाक्रम से “अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थिरता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।” उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में, यह जरूरी हो गया है कि बिम्स्टेक क्षेत्रीय सहयोग को और सक्रिय बनाया जाए।”

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Iran-US peace deal
अंतरराष्ट्रीय

ईरान-अमेरिका शांति समझौता से भारत को कई लाभ

June 16, 2026
Temples Gurudwaras in Pakistan
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में 1,817 मंदिरों व गुरुद्वारों में से 37 ही चालू

December 5, 2025
Sheikh Hasina
अंतरराष्ट्रीय

शेख हसीना को शादी की सालगिरह पर मिली सजा-ए-मौत

November 17, 2025
Next Post
टैक्सटाइल सेक्टर पर जीएसटी : महंगाई से पेट भरना मुश्किल था 1 जनवरी 2022 से तन ढकना भी हो जाएगा महंगा

एक अप्रैल से बदलेंगे पीएफ खाते से जीएसटी तक के नियम

राज्‍यसभा में 72 सदस्यों को दी गई विदाई, मार्च से जुलाई के बीच पूरा हो रहा है कार्यकाल

राज्‍यसभा में 72 सदस्यों को दी गई विदाई, मार्च से जुलाई के बीच पूरा हो रहा है कार्यकाल

काशी विश्वनाथ धाम से मां वैष्णों देवी के लिए सीधी विमान सेवा

काशी विश्वनाथ धाम से मां वैष्णों देवी के लिए सीधी विमान सेवा

Discussion about this post

Recommended

वाराणसी से सोनभद्र जा रही बस में ककरमत्ता फ्लाईओवर पर लगी आग, धू-धू कर जलने लगी जनरथ

वाराणसी से सोनभद्र जा रही बस में ककरमत्ता फ्लाईओवर पर लगी आग, धू-धू कर जलने लगी जनरथ

5 years ago
UP STATE TEACHERS AWARD

डॉ. जितेन्द्र मिश्र को वर्ष 2022 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया

आनंदनगर कॉलोनी में लोगों के घरों में घुसा पानी

आनंदनगर कॉलोनी में लोगों के घरों में घुसा पानी

10 months ago
Gyanvapi Masjid

वाराणसी ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के वक्‍त मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला 7 अक्टूबर को

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?